फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JJP supporters will decide their strategy on December 27

जेजेपी समर्थक 3 विधायक 27 दिसंबर को अपनी रणनीति तय करेंगे

Wed, 26 Dec 2018 02:09 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 26 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
JJP supporters will decide their strategy on December 27
इनेलो

हरियाणा विधान सभा के सत्र में इनेलों को परिवार की लड़ाई केचलते अपनी रणनीति तय करना भारी साबित हो सकता है। इनेलों ने 28 दिसंबर को होने वाले एक दिन के सत्र के लिए काम रोको प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। इसके इतर जेजेपी के समर्थक विधायकों की बैठक 27 दिसंबर को दिल्ली में होगी जिसमें 28 की रणनीति तय की जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि इनेलों से अलग हुए तीन विधायकों के अलावा जेजेपी के संपर्क में आधा दर्जन और विधायक भी हैं।  

विज्ञापन

 
28 तारीख को हरियाणा विधानसभा का एक दिन का सेशन बुलाया गया  है। 90 सीटों वाली विधानसभा में 48 भाजपा और सहयोगी दलों के विधायक हैं। इनेलों ने 18 सीटें जीती थी। लेकिन उसके तीन विधायक नैना चौटाला, दादरी से राजदीप फोगाट ओकलाना से अनुप धानक जनजनायक जनता पार्टी के समर्थन में हैं। ऐसे में जेजेपी ने ऐलान किया है कि उसके तीनों विधायक  पार्टी के आला नेताओं के साथ बैठकर रणनीति तय करेंगे।  सदन में उनकी भूमिका क्या होगी। 
विज्ञापन


जबकि इनेलो से नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर जनता के मुद्दों से भागने का आरोप लगाकर  जनहित के हर मुद्दे को विधानसभा के पटल पर रखने का ऐलान किया था। जिसमेंएसवाईएल पर काम रोको प्रस्ताव लाने की घोषणा की थी।  ऐसे में 15 सदस्यों वाली इनेलों का साथ जेजेपी के समर्थन में आए तीन विधायक देंगे या नहीं इसका फैसला गुरुवार की बैठक में हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा अभी जेजेपी की औपचारिकताओं की पूर्ति  नहीं हुई है। इसलिए जनता के मुद्दों को कैसे पटल पर रखा जाएगा तय करना होगा। इनेलो के साथ पर उनका कहना था टेक्निकली तो अभी कुछ भी अलग नहीं हुआ है। ऐसे में  फैसला पार्टी के बड़ों को करना है। वैसे सांसद दुष्यंत चौटाला ने संसद केशीतकालीन सत्र से पहले लोकसभा में अपनी सीट अलग करने के लिये पत्र द्वारा निष्कासन की बावत सूचित किया था। 


स्पीकर सुमित्रा महाजन को लिखकर दिया था कि अब उन्हें इंडियन नेशनल लोकदल का सांसद संबोधित न किया जाए। जनजनायक जनता दल के प्रवक्ता दिनेश डागर ने कहा विपक्ष केतमाम दबाव के बाद भी  सरकार की मनमानी रूकने का नाम नहीं ले रही है। अपने इस दर्द का इजहार भाजपा के विधायक भी कर चुके हैं. इससे साफ जाहिर है जिस पार्टी में उसके विधायक ही सुखी नहीं हैं वह पार्टी जनता का कितना भला कर रही होगी। उन्होंने कहा जेजेपी की लड़ाई हर उस राजनैतिक दल से है जो जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed