फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jitan Ram Manjhi Bihar CM Nitish Kumar met today, Discussion on joining NDA

बिहार चुनाव: नीतीश से मिले मांझी, एनडीए में होगी वापसी या फिर चलाएंगे 'तीर'

Thu, 27 Aug 2020 01:39 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 27 Aug 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Jitan Ram Manjhi Bihar CM Nitish Kumar met today, Discussion on joining NDA
नीतीश कुमार-जीतन राम मांझी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मांझी नीतीश से मिलने के लिए उनके पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। उनके साथ जेडीयू नेता विजय चौधरी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


दोनों ही नेताओं ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ चर्चा की। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया गया है कि इस बैठक में मांझी के एनडीए में शामिल होने के संबंध में अंतिम दौर की बातचीत हुई है। 
विज्ञापन



माना जा रहा है कि मांझी की हिंदुस्तान आवामी मोर्चा का जेडीयू में विलय या एनडीए में वापसी हो सकती है, लेकिन फिलहाल इस पर मंथन जारी है। हालांकि, ये बात लगभग स्पष्ट हो चुकी है कि मांझी एनडीए खेमे से चुनावी मैदान में उतरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री आवास में बैठककर मांझी मीडिया से मुखातिब तो जरूर हुए, लेकिन उन्होंने बैठक के बाबत कोई जानकारी साझा नहीं की। मांझी ने कहा, मैंने अपने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की, लेकिन इसमें राजनीति को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। एक-दो दिनों में सब साफ हो जाएगा। 


गौरतलब है कि 20 अगस्त को मांझी ने अपनी पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई। बैठक के समापन पर मांझी ने एलान किया कि वह महागठबंधन से अलग हो रहे हैं। हाल ही में, मांझी ने कहा था कि वह 30 अगस्त तक यह साफ कर देंगे कि वह चुनाव में किस पार्टी का साथ देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed