{"_id":"5a90fb9d4f1c1b4f588ba76c","slug":"jignesh-mevani-is-having-threat-to-its-safety-after-whatsapp-chat-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात पुलिस की WhatsApp चैट वायरल, जिग्नेश मेवानी ने जताई एनकाउंटर की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात पुलिस की WhatsApp चैट वायरल, जिग्नेश मेवानी ने जताई एनकाउंटर की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
जिग्नेश मेवानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाट्सऐप पर दो वीडियो वायरल होने के बाद वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवानी को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। वाट्सऐप ग्रुप पर पुलिसवालों की चैट वायरल होने के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इस वाट्सऐप ग्रुप का नाम एडीआर पुलिस एंड मीडिया है। जिसमें मीडिया और वरिष्ठ पुलिस के लोग शामिल हैं। एक वीडियो में पुलिस वालों का ग्रुप एक शख्स की पिटाई कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं दूसरा वीडियो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है जिसमें वह यूपी पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटर के सवालों का जवाब दे रहे हैं। इन वीडियों के सामने आने के बाद अहमदाबाद ग्रामीण के उप-पुलिस अधीक्षक का मैसेज आता है, जिसमें वह कहते हैं- जो लोग पुलिस के बाप बनना चाहते हैं, उसे लखोटा कहते हैं और पुलिस का वीडियो बनाते हैं उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि उन जैसे लोगों के साथ पुलिस इसी तरह पेश आएगी। उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस मैसेज को अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक ने थम्स अप इमोजी दिया था। जिसपर सफाई देते हुए उन्होंने कहा- मैंने केवल इस मैसेज को कॉपी पेस्ट करके दूसरे ग्रुप में फॉरवर्ड कर दिया। इसकी गलत तरीके से व्याख्या की जा रही है। यह निजी मैसेज नहीं था और ना ही इससे किसी की सुरक्षा को खतरा है। इसे केवल एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप में शेयर किया गया है।
विज्ञापन
इन वायरल वाट्सऐप बातचीत पर जिग्नेश मेवानी ने ट्वीट कर लिखा- जिग्नेश मेवानी का एनकाउंटर? मैं आपको एक वेब पोर्टल का लिंक दे रहा हूं जिसने एक वाट्सऐप बातचीत का खुलासा किया है, जिसमें दो पुलिस अधिकारी इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि कैसे मुझे एनकाउंटर में मारा जा सकता है। क्या आप इसपर विश्वास करेंगे? उन्होंने आगे कहा- यह एक गंभीर मसला है। दो पुलिस अधिकारी बात कर रहे हैं कि मेरा एनकाउंटर कैसे किया जा सकता है। मैं इसकी शिकायत डीजीपी, गृह मंत्रालय और गृह सचिव से करुंगा।