फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   revanth-reddy-on-us-visit-permission-denied-slams-centre-government-bjp-says-insult-to-telangana-people

'गुजरात के CM को दी मंजूरी, मुझे क्यों रोका?': रेवंत रेड्डी का केंद्र से सवाल, US दौरे के मामले पर कही ये बात

Mon, 24 Aug 2026 06:11 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 24 Aug 2026 06:11 PM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अपनी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा को केंद्र से मंजूरी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के फैसले में राजनीतिक भेदभाव की झलक दिखती है। रेवंत रेड्डी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की हालिया अमेरिका और कनाडा यात्रा का हवाला देते हुए दोनों राज्यों के मामलों में अलग रुख अपनाने पर सवाल उठाया। 

विज्ञापन
revanth-reddy-on-us-visit-permission-denied-slams-centre-government-bjp-says-insult-to-telangana-people
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को अमेरिका की प्रस्तावित यात्रा के लिए अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर भाजपा और केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र का यह कदम राज्य की चार करोड़ जनता का अपमान है। सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने उनके प्रस्ताव की समीक्षा करने के बाद राजनीतिक आधार पर मंजूरी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


ब्रिटेन की यात्रा से हैदराबाद लौटने के कुछ घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेवंत रेड्डी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि अगर मेरी विदेश यात्रा में कुछ भी राजनीतिक नहीं था, तो इंग्लैंड के लिए अनुमति क्यों दी गई और अमेरिका के लिए अनुमति क्यों नहीं दी गई?"
विज्ञापन


तेलंगाना के सीएम ने लगाए क्या आरोप?
सीएम रेवंत रेड्डी ने सवाल किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को 17 से 24 अगस्त तक निवेश आकर्षित करने के लिए 'वाइब्रेंट गुजरात 2047' पहल के तहत अमेरिका और कनाडा जाने की अनुमति दी गई, जबकि 'तेलंगाना राइजिंग 2047' के तहत उनकी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा को मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा "नहीं चाहती कि कोई भी राज्य एक सीमा से आगे विकास करे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस संसद में उठाएगी ये मुद्दा : रेवंत रेड्डी
उन्होंने कहा कि केंद्र तेलंगाना के साथ भेदभाव कर रहा है और कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में उठाएगी। रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी संसद में उन्हें अमेरिका जाने की अनुमति नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाएंगे। रेवंत रेड्डी सोमवार को ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा के बाद हैदराबाद लौटे। वह 20 अगस्त को ब्रिटेन के लिए रवाना हुए थे और इसके बाद अमेरिका जाने की योजना थी।


विदेश मंत्रालय ने क्यों नहीं दी थी मंजूरी?
हालांकि, केंद्र ने उनकी यात्रा के अमेरिका वाले चरण के लिए अनुमति नहीं दी। इसके बाद रेवंत रेड्डी ने अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त करने और लंदन से वापस लौटने का फैसला किया। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि रेवंत रेड्डी की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं दी गई, क्योंकि यात्रा का प्रस्तावित कार्यक्रम "उपयुक्त" नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed