फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand to take legal action to realise its Rs 1.36 lakh-cr coal dues from Centre: Hemant

Jharkhand: शपथ ग्रहण के बाद केंद्र पर हमलावर हुए हेमंत सोरेन, कोयले की बकाया राशि को लेकर कही बात

Fri, 29 Nov 2024 01:24 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 29 Nov 2024 01:24 AM IST
सार

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही सीएम सोरेन केंद्र सरकार पर हमालवर होते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कोयला की बकाया राशि वसूलने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ कानूनी कदम उठाएगी।

विज्ञापन
Jharkhand to take legal action to realise its Rs 1.36 lakh-cr coal dues from Centre: Hemant
हेमंत सोरेन - फोटो : X / @HemantSorenJMM

विस्तार

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही सीएम सोरेन केंद्र सरकार पर हमालवर होते हुए दिखे। जहां उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कोयला की बकाया राशि वसूलने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ कानूनी कदम उठाएगी। बता दें कि गुरुवार को हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड की गद्दी संभाली। 

विज्ञापन


पहली कैबिनेट बैठक का मंथन
अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए सोरेन ने मीडिया से कहा कि केंद्र पर राज्य का 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे वसूलने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी सोरेन ने यह भी कहा कि कोल इंडिया जैसी केंद्रीय कंपनियों से यह बकाया राज्य का अधिकार है और इसके न मिलने से झारखंड का विकास रुक रहा है।

विज्ञापन

सोरेन ने पहले भी उठाई है मांग
सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2 नवंबर को झारखंड के बकाए की मांग की थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया था कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से वह फिर से अनुरोध करते हैं कि झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया चुकाया जाए, क्योंकि यह राज्य के लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि राज्य को खनन और रॉयल्टी बकाया वसूलने का अधिकार है। सोरेन ने बताया कि बकाया न मिलने से झारखंड के विकास और सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं पर बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed