फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand Politics Updates: Dissatisfaction among Congress MLAs after cabinet expansion, reached Delhi

Jharkhand Congress: मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद कांग्रेस विधायकों में नाराजगी, खरगे से मिलने दिल्ली पहुंचे

Sat, 17 Feb 2024 08:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Feb 2024 08:06 PM IST
सार

Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि राज्य में मंत्रिमंडल के गठन के बाद से ये सभी विधायक नाराज चल रहे हैं। 

विज्ञापन
Jharkhand Politics Updates: Dissatisfaction among Congress MLAs after cabinet expansion, reached Delhi
झारखंड कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप। - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद नई चंपई सोरेन सरकार मुश्किल में फंस गई है। दरअसल, मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्री पद न मिलने से कई कांग्रेस विधायक नाराज हैं। सत्रह में से 12 विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। इन विधायकों ने शनिवार को नई दिल्ली पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस विधेयक राजेश कच्छप ने कहा, हम (पार्टी के) वरिष्ठ नेताओं से मिल रहे हैं और उनके सामने अपने विचार रख रहे हैं। हम इस पर भी चर्चा करेंगे कि हम 2024 के चुनाव में जीत कैसे हासिल करेंगे और हम कैसे भाजपा को हरा सकते हैं। 
विज्ञापन

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी नई दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल के गठन के बाद हर किसी को दिल्ली आना पड़ा है और हम यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने आए हैं। 

वहीं, राज्य सरकार में मंत्री बसंत सोरेन ने दावा किया कि कोई भी (विधायक) परेशान नहीं है। उन्हें कुछ शंकाएं थीं, लेकिन उन सभी शंकाओं को दूर कर दिया गया है। हमारा परिवार एकजुड है। अब हर कोई संतुष्ट है। मैं दिल्ली जा रहा हूं। 

इन नेताओं ने भी जताई नाराजगी
कांग्रेस विधायकों में भारी नाराजगी के बीच, 12 असंतुष्ट विधायकों में से आठ शनिवार शाम दिल्ली पहुंच गए। कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने बताया, 'हम दिल्ली पहुंच गए हैं। बाकी लोग कल पहुंचेंगे। हम यहां कांग्रेस नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे। हम चारों का प्रतिस्थापन चाहते हैं। चार मंत्रियों और विधायक प्रदीप यादव को छोड़कर 12 विधायक एक साथ हैं।

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा, 'हम चाहते हैं कि पार्टी मंत्रियों को बदले और नए चेहरों को मौका दे। अधिक महिला चेहरों को जोड़ने के बजाय, उन्होंने केवल एक महिला मंत्री को बरकरार रखा है। आप इसे कैसे उचित ठहराएंगे' ? बता दें कि पिछली हेमंत सोरेन सरकार में उत्पाद शुल्क मंत्री बेबी देवी को महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग दिया गया था।


इधर, मंदार से कांग्रेस विधायक नेहा थिरके ने भी असंतोष व्यक्त करते हुए कहा, 'प्रारंभ में, शपथ ग्रहण समारोह 8 फरवरी को निर्धारित किया गया था। जब इसे स्थगित कर दिया गया, तो हमें आश्वासन दिया गया कि फेरबदल होगा। लेकिन यह बहुत निराशाजनक था जब हमने देखा कि कोई बदलाव नहीं हुआ और जो लोग खुले तौर पर भाजपा की प्रशंसा कर रहे थे उन्हें बरकरार रखा गया'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed