फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Naxal News: Naxalite killed wife and daughter to take revenge from former commander

बेरहम नक्सली: मां के साथ तीन साल की मासूम को गोलियों से भूना, बदला लेने के लिए राह चलते दिया वारदात को अंजाम

Wed, 30 Mar 2022 08:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Mar 2022 08:05 AM IST
सार

अशोक अपनी पत्नी नीति कुजूर, नीत साल की बेटी अनन्या और पांच साल के बेटे अनुज के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में अशोक की पत्नी और मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Jharkhand Naxal News: Naxalite killed wife and daughter to take revenge from former commander
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा हत्या का मामला सामने आया है। यहां नक्सलियों ने मां और तीन साल की बेटी को सरेआम गोलियां से भून दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं लड़की का पिता जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। जानकारी के मुताबिक, मामला उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद से जुड़ा हुआ है। चैनपुर थाना के जनावल गांव के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात उग्रवादियों ने जिस पर हमला किया वह भी जेजेएमपी का पूर्व कमांडर अमरजीत लकड़ा उर्फ अशोक है। नक्सलियों ने अशोक पर हमला इसलिए किया क्योंकि वह संगठन से भाग निकला था।

विज्ञापन


परिवार के साथ बाइक पर जा रहा था
पुलिस ने बताया कि अशोक अपनी पत्नी नीति कुजूर, नीत साल की बेटी अनन्या और पांच साल के बेटे अनुज के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में अशोक की पत्नी और मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अशोक भागने में कामयाब रहा। घटना में पांच साल का अनुज बाल-बाल बच गया और मां के शव से लिपट कर रोता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घर से अशोक को पकड़ा 
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद अशोक के घर की छानबीन की गई। इस दौरान अशोक घर पर ही मिला। उसके घर से एके-56 रायफल भी बरामद किया। 

बदला लेने के लिए हुआ हमला 
बीते साल, 2021 में अमरजीत ने जेजेएमपी के प्लाटून कमांडन सुकर उरांव की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह हथियार और पैसा लेकर भाग निकला। तब से जेजेएमपी के उग्रवादी उसे मारने की योजना बना रहे थे। 


जेजेएमपी ने किया खंडन 
जेजेएमपी के प्रवक्ता कर्मवीर ने घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि, इससे संगठन का कोई लेना देना नहीं है। उनके लोगों को बदनाम करने के लिए संगठन का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed