{"_id":"5725b8114f1c1b54035cceff","slug":"jharkhand-manrega-workers-protest-against-labour-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दिवस का विरोधः पीएम मोदी को लौटाएंगे 5 रुपए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मजदूर दिवस का विरोधः पीएम मोदी को लौटाएंगे 5 रुपए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 May 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक
- फोटो : Indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर दिवस पर सरकारों ने उनके कल्याण के लिए कई वादे किए हों लेकिन मनरेगा के मजदूर पीएम मोदी सरकार से नाखुश हैं, और इन श्रमिकों ने मई दिवस यानि मजदूर दिवस का विरोध किया।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक झारखंड में मनरेगा के श्रमिकों ने मई दिवस का विरोध किया। बता दें कि अभी हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी में इजाफा किया था।
विज्ञापन
सरकार ने पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड में क्रमशः 2 रुपए और 3 रुपए की बढ़ोत्तरी की। सरकार ने झारखंड में मनरेगा मजदूरी 162 से बढ़ाकर 167 किया। मजदूर सरकार के 5 रुपये के मामूली इजाफे से श्रमिक नाखुश हैं।
विज्ञापन
श्रमिकों ने मजदूर दिवस का विरोध कर ऐलान किया कि वे पीएम मोदी को बढ़ाए गए 5 रुपये लौटाएंगे। इस बावत झारखंड के मनरेगा श्रमिकों ने पीएम मोदी को बकायदा एक पत्र भी लिखा है। पत्र में लातेहार झारखंड मनरेगा मजदूर इकाई के श्रमिक मनिका कहते हैं हमें लगता है कि इस पांच रुपए की आपको हमसे ज्यादा जरूरत है।