फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand IAS Chhavi Ranjan has sought two weeks time to appear before Enforcement Directorate land scam case

Jharkhand: आईएएस छवि रंजन ईडी से दो सप्ताह का समय मांगा, जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए किया था समन

Thu, 20 Apr 2023 11:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Apr 2023 11:08 PM IST
सार

जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम ने रंजन के पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में स्थित कई ठिकानों पर छापामारे की थी। एजेंसी ने पिछले सप्ताह उनसे पूछताछ भी की थी। एजेंसी ने छापेमारी के बाद झारखंड सरकार के एक अधिकारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Jharkhand IAS Chhavi Ranjan has sought two weeks time to appear before Enforcement Directorate land scam case
आईएएस छवि रंजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईएएस छवि रंजन ने भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। ईडी ने उन्हें 21 अप्रैल को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा था। इससे पहले ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त और आईएएस अधिकारी छवि रंजन के घर पर छापा मारा था। 

विज्ञापन


जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम ने रंजन के पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में स्थित कई ठिकानों पर छापामारे की थी। एजेंसी ने पिछले सप्ताह उनसे पूछताछ भी की थी। एजेंसी ने छापेमारी के बाद झारखंड सरकार के एक अधिकारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, बंगाल सरकार के एक सहायक रजिस्ट्रार को भी गवाही के लिए बुलाया गया है। उन्हें दो मई को तलब किया गया है।
विज्ञापन

 

क्या है मामला?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित अवैध भूमि बिक्री से संबद्ध धन शोधन की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में झारखंड के आईएएस अधिकारी छवि रंजन को इस सप्ताह के अंत में पूछताछ के लिए तलब किया गया था। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2011 बैच के अधिकारी को 21 अप्रैल को राज्य की राजधानी रांची में एजेंसी के कार्यालय में बयान देने के लिए कहा गया था। एजेंसी ने पिछले सप्ताह उनसे संक्षिप्त पूछताछ की थी, जब इस मामले में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में उनके तथा अन्य के परिसरों में छापेमारी की गई थी।

और भी पढ़ें....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed