फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand police arrested six bike thieves and recovered 24 bikes

Jharkhand: झारखंड पुलिस ने किया बाइक चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ा; छह गिरफ्तार, 24 दोपहिया वाहन भी बरामद

Thu, 20 Apr 2023 08:16 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 20 Apr 2023 08:16 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋषभ गर्ग का कहना है कि बुधवार को लातेहार और पलामू जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया था। अभियान बाइक चोरों पर ही केंद्रित था, मामले में टीम ने दो दर्जन बाइकें जब्त की हैं।

विज्ञापन
Jharkhand police arrested six bike thieves and recovered 24 bikes
झारखंड पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड पुलिस ने एक बाइक चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। झारखंड के पलामू और लातेहार जिलों में बाइक चोरों के एक गिरोह को पकड़ा है, जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 से अधिक चोरी की बाइकें बरामद की हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋषभ गर्ग का कहना है कि बुधवार को लातेहार और पलामू जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया था। अभियान बाइक चोरों पर ही केंद्रित था, मामले में टीम ने दो दर्जन बाइकें जब्त की हैं। इसके अलावा बाइक चोरी करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

गैंग के मुखिया की तलाश जारी 
एएसपी ने बताया कि गुरुवार को पलामू जिले के पनकी में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा लातेहार जिले के मनिका से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारी का कहना है कि गिरफ्तार लोगों से मिली जानकारी के हवाले से पुलिस ने पनकी से 18 बाइक और मनिका के पास से आठ बाइकें बरामद की हैं। गर्ग ने कहा कि गिरफ्तार सभी लोग 20 से 25 साल के हैं। बाइक चोर अंतर जिला गिरोह के सदस्य थे। हालांकि, अभी इस गिरोह के मुखिया की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed