फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   five arrested for killing Mukhiya Suresh Murm in Jharkhand

सुरेश मुर्मू हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा: पांच लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, पांच गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 03:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 20 Apr 2023 03:07 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी मां यानी पूर्व मुखिया के हार का बदला लेने के लिए एक टीचर के साथ मिलकर पांच लाख रुपये की सुपारी देकर मुर्मू की हत्या करा दी थी।

विज्ञापन
five arrested for killing Mukhiya Suresh Murm in Jharkhand
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

दुमका पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के जलवे गांव के पास बड़ेत पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में सुपारी किलर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 2 महिला आरोपी शामिल है। पुलिस ने हत्त्या में इस्तेमाल किए गए पिस्टल समेत, खाली कारतूस का खोखा एक मोटसाइकिल और 6 मोबाइल जब्त किया है।

विज्ञापन


दुमका पुलिस ने हत्याकांड को 72 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। मुखिया हत्याकांड में पुलिस ने हंसडीहा मुखिया समेत 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक मुखिया ने आपसी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर प्रतिद्वंदी को रास्ते से हटाने के लिए षड्यंत्र रचा था। दरअसल, आरोपी ने अपनी मां यानी पूर्व मुखिया के हार का बदला लेने के लिए एक टीचर के साथ मिलकर पांच लाख रुपये की सुपारी देकर मुर्मू की हत्या करा दी थी।
विज्ञापन


दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के जलवे गांव के पास 18 अप्रैल को बड़ेत गांव के मुखिया सुरेश मुर्मू की हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में कुल सात आरोपियों में से पुलिस ने एक वर्तमान मुखिया सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा
बता दें, हंसडीहा थाना प्रभारी सुगना मुंडा को जालवे गांव के पास एक व्यक्ति को गोली मार दिए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर एसआई सचिन मिश्रा, एएसआई रामनाथ खेरवार व सशस्त्र बल व चौकीदार के साथ जालवे गांव के घटनास्थल पहुंचे तो आसपास के लोगों ने बताया कि गोली लगने से घायल व्यक्ति पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरैयाहाट भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरैयाहाट से ही शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया था।

मृतक की पत्नी ने दी थी शिकायत
मृत मुखिया की पत्नी सुरुजमुनी टुडू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए एसडीपीओ शिवेन्द ठाकुर नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। इस एसआईटी की टीम ने संतोष यादव को पकड़ लिया था। उसने पूछताछ में बताया कि हंसडीहा पंचायत की मुखिया आशा हेम्ब्रम का बड़ेत पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू का पूर्व से निर्माण कार्य के ठेका को लेकर और पंचायत चुनाव में आशा हेम्ब्रम की मां तालको सोरेन की हार को लेकर और जमीन विवाद में सुरेश मुर्मू का विपक्षी की मदद करने की वजह से मनमुटाव था। 

हंसडीहा पंचायत में आशा हेम्ब्रम के समर्थकों को अपनी ओर मिलाकर विरोध करने से इनका वर्चस्व कम हो रहा था। इसकी वजह से इन लोगों ने वर्त्तमान मुखिया सुरेश मुर्मू की हत्या हंसडीहा चौक के राहुल कुमार वर्मा व उसके साथियों से पांच लाख रुपये की सुपारी देकर करा दी।


हथियार खरीदने में खर्च किए एक लाख
हत्यारों को एडवांस के तौर पर हंसडीहा पंचायत की मुखिया आशा हेम्ब्रम एक लाख रुपये दिए गए थे, जिसे राहुल कुमार वर्मा ने हथियार खरीदने व अन्य साथियों को देकर खर्च कर दिया। अभियुक्तों के निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद किया गया है। पुलिस ने गोड्डा के पगवारा गांव निवासी पेशेवार हत्यारा संतोष प्रसाद यादव, हंसडीहा की मुखिया आशा हेम्ब्रम, प्रतिद्वंदी जालवे गांव की पूर्व मुखिया तालोको सोरेन,  पगवारा के पारा टीचर रोहित कुमार अमरपुर थाना क्षेत्र के कुशमहा गांव के राहुल कुमार,और निर्मल कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed