फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jharkhand Election Results 2019: Lalu Yadav Party RJD leads In These Constituency

जनता ने सुनिश्चित किया है कि अहंकार एवं पाखंड की राजनीति का अवसान तय है: लालू

Tue, 24 Dec 2019 02:12 PM IST
Rohit Ojha चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 24 Dec 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Election Results 2019: Lalu Yadav Party RJD leads In These Constituency
लालू यादव - फोटो : ani

विज्ञापन

बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत महागठबंधन की जीत पर सोमवार को झामुमो नेता हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं दी और कहा कि झारखंड की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि अहंकार एवं पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है।

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची के एक अस्पताल में भर्ती लालू ने ट्वीट किया, 'प्रिय हेमंत! अनंत शुभकामनाएं। असीम आशीष.. मनोकामना पूर्ण हुई। झारखंड की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि अहंकार एवं पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है। लगातार साझे संघर्ष के लिए कांग्रेस के साथियों का भी बहुत धन्यवाद।जोहार झारखंड'।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी और राजद उपाध्यक्ष राबड़ी देवी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत को शानदार और जानदार बताते हुए इसपर प्रसन्नता व्यक्त की और इस जीत के लिए उक्त प्रदेश के समस्त अवाम को बधाई एवं सुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत धर्म निरपेक्षता, सामाजिक न्याय औऱ सदभाव की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राबड़ी देवी ने इस कामयाबी के लिये झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस एवं राजद को बधाई दी और आशा व्यक्त किया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार आम अवाम की आशाओं औऱ विश्वास पर खड़ी उतरेगी, लोगों का दिल जीतेगी और बिना भेद भाव के सबको न्याय देगी।

उन्होंने इस शानदार जीत के लिये झामुमो नेता शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन को बधाई भी दी।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्वमंत्री एवं विधायक तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी झारखंड विधान सभा चुनाव मे झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा झामुमो नेता शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन एवं गठबंधन शीर्ष नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।


राजद के पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित राजद के प्रदेश मुख्यालय सहित राज्य के कई अन्य जिलों में भी राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत पर जश्न मनाया और खुशी का इजहार किया ।

  • चतरा विधानसभा सीट से राजद के सत्यानंद भोख्ता भाजपा के जनार्दन पासवान से आगे चल रहे हैं।
  • छत्तरपुर की सीट से राजद प्रत्याशी विजय कुमार भाजपा की उम्मीदवार पुष्पा देवी से आगे चल रहे हैं।
  • देवघर की सीट से राजद के सुरेश पासवान भाजपा के नारायण दास से आगे चल रहे हैं।
  • गोड्डा विधानसभा सीट पर भी राजद के प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव भाजपा के अमित कुमार मंडल से आगे चल रहे हैं।
  • कोडरमा विधानसभा सीट से राजद के अमिताभ कुमार भाजपा के नीरा यादव से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed