फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand BJP demands ED probe in recovery of unaccounted cash from Congress MP Dhiraj Kumar Sahu

Dhiraj Sahu: ‘जब्त पैसों का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में विधायकों की खरीद-फरोख्त में होना था’, भाजपा नेताओं का आरोप

Sun, 10 Dec 2023 04:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Dec 2023 04:11 AM IST
सार

भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री सीपी सिंह और जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत बरन महतो ने शनिवार को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के यहां धन की बरामदगी बहुत आश्चर्य की बात नहीं है।

विज्ञापन
Jharkhand BJP demands ED probe in recovery of unaccounted cash from Congress MP Dhiraj Kumar Sahu
जब्त पैसा। - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के घर से मिली बेनामी संपत्ति मामले में भाजपा नेताओं ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

झारखंड भाजपा नेताओं का कहना है कि धीरज कुमार साहू के विभिन्न परिसरों से बरामद की गई 300 करोड़ की राशि का इस्तेमाल कथित तौर पर छत्तीसगढ़ चुनाव के दौरान की जानी थी। भाजपा नेताओं ने इंडिया गठबंधन को भ्रष्ट गठबंधन बताया है। 

कांग्रेस आलाकमान को सौंपा जाना था पैसा
भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री सीपी सिंह और जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत बरन महतो ने शनिवार को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के यहां धन की बरामदगी बहुत आश्चर्य की बात नहीं है। हालांकि, इतनी बड़ी राशि जरूर हैरत में डालती है। हमें जानकारी मिली है कि झारखंड सरकार से लूटा गया पैसा कांग्रेस आलाकमान को सौंपा जाना था लेकिन इससे पहले ही आईटी अधिकारियों ने इसे जब्त कर लिया।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में विधायकों की खरीद में इस्तेमाल होता पैसा
भाजपा नेताओं ने आगे कहा कि यह पूरा पैसा छत्तीसगढ़ में इस्तेमाल किया जाना था। अगर छत्तीसगढ़ में त्रिशंकु स्थिति बनती है तो इन पैसों का इस्तेमाल विधायकों की खरीद-फरोख्त और रिजॉर्ट राजनीति के लिए होता है। आज विपक्षी दल अपने राजनीतिक भविष्य के लिए साथ आ रहे हैं। इंडिया गठबंधन भ्रष्टों का गठबंधन बन चुका है। महतो का कहना है कि भ्रष्टाचार और लूट कांग्रेस में अंतनिर्हित है। इसी वजह से भाजपा कांग्रेस को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी जांच की मांग
सिंह ने मांग की है मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराई जानी चाहिए। सिंह का कहना है कि यह कोई सामान्य भ्रष्टाचार नहीं है। इसकी गहन जांच जरूरी है। साहू को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और तो और उन्हें राज्यसभा से भी बर्खास्त किया जाना चाहिए। 


ठाकुर ने भी साधा था निशाना
मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा था। ठाकुर ने कहा था कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी हमेशा नोटबंदी के खिलाफ क्यों बोलते हैं। झांरखंड में कांग्रेस नेता के यहां से 220 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। कांग्रेस, भ्रष्टाचार और नकदी यह तीनों चीजें एक साथ चलती हैं। ठाकुर ने आरोप लगाए कि हर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के शासन में कम से कम एक घोटाला तो सामने आया ही है फिर चाहे वह जवाहरलाल नेहरू हों, इंदिरा गांधी हों या फिर राजीव गांधी। अब भी सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व में घोटाले हो रहे हैं। जहां-जहां कांग्रेस है, वहां-वहां भ्रष्टाचार है। इसलिए कांग्रेस हमेशा ईडी और सीबीआई के खिलाफ सवाल करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed