फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand assembly elections 2019: BJP blames Ajsu for seat sharing

झारखंड: भाजपा ने समझौता टूटने के लिए आजसू को जिम्मेदार ठहराया

Mon, 18 Nov 2019 07:37 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 18 Nov 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand assembly elections 2019: BJP blames Ajsu for seat sharing
भाजपा
झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे नहीं होने का जिम्मेदार भाजपा ने आजसू को ठहराया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने दावा किया कि दो-तीन सीटों को छोड़कर आजसू  भाजपा को इस चुनाव में किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा सकती।
विज्ञापन


भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनावों में आजसू को आठ सीटें दी थीं। गिलुआ ने कहा इस बार पार्टी 14 सीटों पर विचार करने के लिए तैयार थी। लेकिन आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो 18 से 22 सीटों के अपने दावे पर अड़े थे।
विज्ञापन


महतो ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी ने भाजपा को 17 कैंडिडेट की सूची दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसका इस तरह सम्मान किया जाना चाहिए। आजसू एक क्षेत्रीय दल है उसे आनुपातिक रूप से सीटों पर सहमत होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ने 30 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच होने वाले पांच चरण के झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 73 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। दूसरी ओर आजसू ने 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed