फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Jharkhand Assembly election result 2024, win by Biggest and lowest Margin on Assembly seats, pakur NISAT ALAM

Jharkhand: अपने पहले चुनावी दंगल में निसात आलम अव्वल, देखें झारखंड की पांच सबसे बड़ी और सबसे कम अंतर की जीत

Sat, 23 Nov 2024 10:57 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 23 Nov 2024 10:57 PM IST
सार

Jharkhand Assembly Election Result: झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। राज्य में जहां एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार बनाने के लिए तैयार है। वहीं आज जारी किए गए चुनावी नतीजों में हमेशा की तरह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कुछ सीटों पर तो नेताओं ने भारी भरकम अंतर से जीत हासिल की तो कुछ सीटों पर जीत का अंतर बहुत कम रहा।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly election result 2024, win by Biggest and lowest Margin on Assembly seats, pakur NISAT ALAM
झारखंड विधानसभा चुनाव में पांच सबसे बड़ी जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल झामुमो एक बार फिर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं भाजपा दूसरे और कांग्रेस राज्य की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी रही। इस दौरान कई नेताओं ने भारी-भरकम अंतर से अपने सीट पर जीत हासिल की तो कुछ नेताओं ने मामूली अंतर से जीत दर्ज की। राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम ने पहली बार चुनावी दंगल में कदम रखा और अपने पहले प्रयास में बड़े अंतर जीत हासिल की।
विज्ञापन
  • पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रही निशात आलम ने 86 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की और डेढ़ लाख से ज्यादा वोट भी हासिल किए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू पार्टी अजहर इस्लाम को मात दी, जिन्हें 69 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। इस सीट पर तीसरे नबंर पर समाजवादी पार्टी के अकील अख्तर रहे, जिन्हें 47 हजार वोट मिले।

    विज्ञापन
  • चाईबासा विधानसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार दीपक बिरुआ ने भाजपा के उम्मीदवार गीता बालमुचु को 64 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी है। दीपक बिरुआ को एक लाख सात हजार से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि गीता बालमुछु को 42 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • महेशपुर विधानसभा सीट पर झामुमो के स्टीफन मरांडी ने भाजपा के नवनीत एंथनी हेम्ब्र को 61 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से हराया। स्टीफन मरांडी को कुल एक लाख 14 हजार से ज्यादा वोट हासिल हुए, जबकि नवनीत एंथनी हेम्ब्र को 53 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

  • मझगांव विधानसभा सीट पर झामुमो के निराल पूर्ति ने 59 हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा के बरकुवर गगराई को हराया। निराल पूर्ति को 94 हजार से ज्यादा वोट मिले जबकि बरकुवर गगराई को 34 हजार से ज्यादा वोट मिले। 

  • बरही विधानसभा सीट पर भाजपा के मनोज कुमार यादव ने कांग्रेस के अरुण साहू को 49 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी है। भाजपा के मनोज कुमार यादव को एक लाख 13 हजार से ज्यादा वोट मिले, वहीं अरुण साहू को 63 हजार से ज्यादा वोट हासिल हुए हैं।

पांच सबसे बड़ी जीत वाले उम्मीदवार और निर्वाचन क्षेत्रों की सूची

विधानसभा क्षेत्र विजेता उम्मीदवार विजेता पार्टी पराजित उम्मीदवार पराजित पार्टी अंतर
पाकुड़ निसात आलम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अजहर इस्लाम आजसू पार्टी 86029
चाईबासा दीपक बिरुआ झारखंड मुक्ति मोर्चा गीता बालमुचु भारतीय जनता पार्टी 64835
महेशपुर स्टीफन मरांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा नवनीत एंथनी हेम्ब्रम भारतीय जनता पार्टी 61175
मझगांव निराल पूर्ति झारखंड मुक्ति मोर्चा बरकुवर गगराई भारतीय जनता पार्टी 59603
बरही मनोज कुमार यादव भारतीय जनता पार्टी अरुण साहू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 49291

Jharkhand Assembly election result 2024, win by Biggest and lowest Margin on Assembly seats, pakur NISAT ALAM
झारखंड विधानसभा चुनाव में पांच सबसे कम अंतर की जीत - फोटो : अमर उजाला
झारखंड में विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां कुछ नेताओं बड़े अंतर से जीत हासिल की तो कुछ नेताओं कम अंतर के वोट से जीत मिली है। इनमें मंडु, लातेहार, छतरपुर, डाल्टनगंज और कांके विधानसभा सीटें शामिल हैं।
  • मंडु विधानसभा सीट पर आजसू के निर्मल महतो ने सबसे कम अंतर से जीत हासिल की, उन्होंने कांग्रेस जय प्रकाश भाई पटेल को 231 वोटों से हराया। निर्मल महतो को 90 हजार 871 वोट मिले, वहीं जय प्रकाश भाई पटेल को 90 हजार 640 वोट मिले हैं।
  • लातेहार विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रकाश राम ने झामुमो के बैद्यनाथ राम को मात्र 434 वोटों के अंतर से मात दी है। प्रकाश राम को 98 हजार 062 वोट मिले, वहीं बैद्यनाथ राम को 97 हजार 628 वोट मिले हैं। 
  • छतरपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर ने भाजपा की पुष्पा देवी पर 736 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। राधा कृष्ण किशोर को 71 हजार 857 वोट मिले, वहीं पुष्पा देवी को 71 हजार 121 वोट मिले हैं।
  • डाल्टनगंज विधानसभा सीट पर भाजपा के आलोक कुमार चौरसिया ने कांग्रेस के कृष्ण नंद त्रिपाठी पर 890 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। आलोक कुमार चौरसिया को 10,2175 वोट मिले, वहीं कृष्ण नंद त्रिपाठी को 10,1285 वोट मिले हैं।
  • कांके विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सुरेश कुमार बैथा को भाजपा के डॉ. जितु चरण राम पर 968 वोटों से जीत मिली है। सुरेश कुमार बैथा को एक लाख 33 हजार 499 वोट मिले हैं, वहीं डॉ. जितु चरण राम को एक लाख 32 हजार 531 वोट मिले हैं।

  पांच सबसे छोटी जीत वाले उम्मीदवार और निर्वाचन क्षेत्रों की सूची

निर्वाचन क्षेत्र संख्या जीतने वाले उम्मीदवार पार्टी हारने वाले उम्मीदवार पार्टी अंतर (वोट)
मंडु 24 निर्मल महतो आजसू पार्टी जय प्रकाश भाई पटेल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 231
लातेहार 74 प्रकाश राम भारतीय जनता पार्टी बैद्यनाथ राम झारखंड मुक्ति मोर्चा 434
छतरपुर 78 राधा कृष्ण किशोर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुष्पा देवी भारतीय जनता पार्टी 736
डाल्टनगंज 76 आलोक कुमार चौरसिया भारतीय जनता पार्टी कृष्ण नंद त्रिपाठी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 890
कांके 65 सुरेश कुमार बैथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस डॉ. जितु चरण राम भारतीय जनता पार्टी 968

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed