फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jewelry worth lakhs of rupees stolen in two trains going to Mangaluru

मंगलुरु जाने वाली दो ट्रेन में लाखों रुपए के गहनों की चोरी

Sat, 08 Feb 2020 11:43 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, कोझिकोड़
पीटीआई, कोझिकोड़ Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 08 Feb 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs of rupees stolen in two trains going to Mangaluru
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने मंगलुरु जा रही दो ट्रेनों में शनिवार तड़के सवार यात्रियों से सोने एवं हीरे के जेवरात समेत लगभग 20 लाख रुपए का सामान एवं नकद राशि चोरी कर ली। रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


चोरी की ये घटनाएं चेन्नई-मंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस और तिरुवनंतपुरम-मंगलुरु मालाबार एक्सप्रेस के वातानुकूलित डिब्बों में हुई। रेलवे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई-मंगलुरु सुपरफास्ट ट्रेन में हुई डकैती तिरुपुर और तिरूर स्टेशनों के बीच हुई।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “ 54 वर्षीय महिला यात्री पोन्निमारन की शिकायत के अनुसार वह तीन अन्य लोगों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने कन्नूर जा रही थी। रेल यात्रा के दौरान उसे पता चला कि उसका बैग चोरी हो गया है जिसमें 15 लाख रुपए मूल्य के सोने एवं हीरे के गहने और 22,000 रुपए नकद थे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी जिसके बाद अगले स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल के अधिकारी ट्रेन पर चढ़े और उन्होंने यात्रियों का बयान दर्ज किया। मालाबार एक्सप्रेस ट्रेन में वाडकर और माहे स्टेशन के बीच चोरी की घटना हुई।


एक वरिष्ठ रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक परिवार के तीन सदस्य मालाबार एक्सप्रेस पर अंगमाली से चढ़े थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही ट्रेन माहे पहुंची उन्हें पता चला कि उनके सोने के नौ सिक्के चोरी हो चुके हैं। रेलवे पुलिस बल ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed