फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jewel store of Jagannath temple will be renovated, Law Minister said - waiting for survey report

Odisha: जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का होगा जीर्णोद्धार, कानून मंत्री बोले- सर्वे रिपोर्ट का हो रहा इंतजार

Sun, 13 Oct 2024 08:24 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: बशु जैन Updated Sun, 13 Oct 2024 08:24 PM IST
सार

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर का प्रतिष्ठित खजाना 'रत्न भंडार' 14 जुलाई को खोला गया था। मंदिर प्रशासन ने रत्न भंडार के बाहरी और भीतरी चैंबरों से सभी मूल्यवान सामान और आभूषण हटा दिए थे। 

विज्ञापन
Jewel store of Jagannath temple will be renovated, Law Minister said - waiting for survey report
जगन्नाथ पुरी मंदिर - फोटो : ani

विस्तार

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का जीर्णोद्धार कराने के लिए ओडिशा सरकार ने तैयारी कर ली है। इसके लिए रत्न भंडार को खोलकर उसका भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सितंबर में रत्न भंडार का ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वेक्षण सहित अभ्यास किया था। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि रत्न भंडार की तकनीकी सर्वेक्षण रिपोर्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है। इसके बाद जीर्णोद्धार का काम शुरू होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अगले तीन से चार दिनों में जीपीआर सर्वेक्षण रिपोर्ट मिल जाएगी। यदि कीमती सामानों का भंडारण पाया जाता है, तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे। अन्यथा एएसआई रत्न भंडार की मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम शुरू कर देगा। जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद कीमती सामान रत्न भंडार में वापस ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर का प्रतिष्ठित खजाना 'रत्न भंडार' 14 जुलाई को खोला गया था। मंदिर प्रशासन ने रत्न भंडार के बाहरी और भीतरी चैंबरों से सभी मूल्यवान सामान और आभूषण हटा दिए थे और उन्हें मंदिर परिसर के भीतर एक अस्थायी कमरे में सुरक्षित रखा गया था। इसके बाद एएसआई ने मंदिर के रत्न भंडार का सर्वे किया था। यह तकनीकी सर्वे 23 सितंबर को पूरा हुआ था। अब तकनीकी सर्वेक्षण की रिपोर्ट आने के बाद यहां मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम शुरू किया जाएगा। सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। इससे पहले रत्न भंडार को सन 1978 में खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने खजाना खोलने का वादा किया था
भाजपा ने ओडिशा में सत्ता में आने पर 12वीं सदी के मंदिर के खजाने को फिर से खोलने का वादा किया था। इसे दोबारा खोलना राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा था। इससे पहले रत्न भंडार 1905, 1926 और 1978 में खोला गया था और बेशकीमती चीजों की लिस्ट बनाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed