फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jethmalani announces retirement from career of 70-year long advocacy

70 साल के लंबे वकालत के करियर से जेठमलानी ने की संन्यास की घोषणा

Sun, 10 Sep 2017 09:20 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Jethmalani announces retirement from career of 70-year long advocacy
Jethmalani

देश के जानेमाने अधिवक्ता राम जेठमलानी ने शनिवार को सात दशक लंबे वकालत के करियर से संन्यास लेने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की मौजूदा राजग सरकार ने भी पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की तरह देश को नीचा दिखाया है। 

विज्ञापन


94 वर्षीय जेठमलानी ने संन्यास की घोषणा करते हुए शासन के मौजूदा स्तर को विपत्ति करार दिया और कहा कि वह भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘देश अच्छी स्थिति में नहीं है। पिछली और मौजूदा दोनों सरकारों ने देश को बहुत बुरी तरह नीचा दिखाया है।’
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जेटली से बोले राम जेठमलानी- दिल्ली के CM केजरीवाल ने कहा था अपशब्द बोलने को
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठमलानी ने कहा, ‘इस बड़ी विपत्ति से उबारने की जिम्मेदारी बार एसोसिएशन के सदस्यों की और सभी अच्छे नागरिकों की है।’ उन्होंने कहा कि इन लोगों को इस बात के लिए हरसंभव प्रयास करने चाहिए कि सत्ता में बैठे लोगों को जल्द से जल्द बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

जेठमलानी भारत के नए प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा को सम्मानित करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर जेठमलानी ने कहा, ‘मैं यहां आपको केवल यह कहने आया हूं कि मैं अपने पेशे से संन्यास ले रहा हूं, लेकिन जिंदगी रहने तक नई भूमिका अपना रहा हूं। मैं भ्रष्ट राजनेताओं से लड़ना चाहता हूं जिन्हें सत्ता के पदों पर लाया गया है और मुझे उम्मीद है कि भारत की स्थिति अच्छी शक्ल लेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed