जेट एयरवेज ने एयर होस्टेस को किया बर्खास्त, जानिए स्मगलर बनने की पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट एयरवेज ने लगभग 3 करोड़ रुपये के बराबर अमेरिकी करंसी के साथ पकड़ी गई एयर होस्टेस को गुरुवार को बर्खास्त कर दिया। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर मंगलवार को जेट एयरवेज की इस एयर होस्टेस को इस भारी-भरकम रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा था।
Jet airways has terminated services of the air hostess who was recently arrested by DRI for carrying US dollars worth over Rs 3 crores.
— ANI (@ANI) January 11, 2018विज्ञापन
इससे पहले मामले में डीआरआई ने हवाला ऑपरेटर अमित मल्होत्रा को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके विवेक विहार स्थित घर पर छापेमारी की थी। वहां से 3 लाख रुपये कैश और 1600 डॉलर मिले थे।
हवाला ऑपरेटर अमित मल्होत्रा के कहने पर आरोपी एयर होस्टेस 2 महीने में 7 बार हांगकांग पैसा ले जा चुकी थी। उसने अबतक करीब 10 लाख यूएस डॉलर ठिकाने लगाए हैं। वह एक बार फिर स्मगलिंग की फिराक में थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाई और पकड़ी गई।
एयर होस्टेस के स्मगलर बनने की कहानी
एयर होस्टेस के स्मगलर बनने की कहानी का चौंका देने वाला सच पूछताछ में सामने आया। एयर होस्टेस के स्मगलर बनने की कहानी अगस्त 2017 में शुरु होती है जब अमित कुमार जेट एयरवेज की फ्लाइट में हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रहा था और देवांशी कुलश्रेष्ठ इसी फ्लाइट में एयर होस्टेस थी।
अमित उसकी सेवा और व्यवहार से काफी प्रभावित हो गया। जब देवांशी बे एरिया में आराम कर रही थी तब मल्होत्रा उसके पास आया और उसकी तारीफ करते हुए उसका शुक्रिया अदा किया। इस तरह दोनों में बातचीत शुरु हो गई। अमित के व्यवहार से देवांशी भी खुश थी और दोनों के बीच फोन नंबरों का आदान-प्रदान भी हो गया।
कुछ दिनों बाद अमित ने देवांशी को मिलने के लिए बुलाया और अपने एक सीक्रेट प्लान के बारे में बताया। अधिकारियों का कहना है कि देवांशी जल्द से जल्द पैसे कमाना चाहती थी इस वजह से उसने अमित के प्लान में शामिल होने के लिए सहमति दे दी।
जब अमित ने डॉलर्स को स्मगल करने की बात देवांशी को बताई तो वह बहुत डर गई। हालांकि बाद में अमित ने उसे डॉलर्स स्मगल करने के लिए तैयार कर लिया। अमित ने देवांशी को कई डेमो दिए और यह समझाया कि डॉलर्स को फॉइल में अच्छे तरह से लपेट कर रखेगी तो एक्सरे मशीन भी उनको पकड़ नहीं पाएंगे। शुरूआत में मल्होत्रा ने छोटी पैकेट्स को स्मगल कराना शुरु कराया।