{"_id":"593bddec4f1c1b666d8b4568","slug":"jet-airways-monsoon-sale-extended-till-june-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तारीख तक 1111 रुपये में बुक कराएं जेट एयरवेज की टिकट, जानें ऑफर की डीटेल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस तारीख तक 1111 रुपये में बुक कराएं जेट एयरवेज की टिकट, जानें ऑफर की डीटेल
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने अपने मानसून ऑफर की बिक्री सीमा दो दिन के लिए और बढ़ा दी है। जेट एयरवेज के मुताबिक मानसून ऑफर के तहत घरेलू फ्लाइट के टिकटों की बिक्री सीमा 11 जून तक बढ़ा दी है। मानसून ऑफर में घरेलू टिकटों की कीमत 1,111 रुपये से शुरू की गई है। जिसमें कंपनी की शर्तें भी लागू हैं।
विज्ञापन
जेट एयरवेज द्वारा संचालित यह मानसून ऑफर भारत के विभिन्न हिस्सों में एकतरफा घरेलू उड़ानों के लिए पेश किया गया है। जेट एयरवेज का यह मानसून ऑफर 7 से 9 जून तक था जिसे अब दो दिन और 11 जून तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जेट एयरवेज के प्रमोशनल ऑफर के टिकट सिर्फ इकॉनमी क्लास के यात्रियों के लिए ही हैं। इन दिनों की बुकिंग में यात्री 27 जून से 20 सितंबर के बीच यात्रा कर सकते हैं। कंपनी की ओर से इस प्रमोशनल ऑफर्स में कुछ शर्तें भी लागू हैं।
विज्ञापन
इन बुकिंग के दौरान किराया नियम के तहत बच्चे या न्यू बॉर्न बेबी के लिए छूट, तारीख में बदलाव, फ्लाइट में बदलाव, रिफंड चार्जेज, वीकेंड सरचार्ज, ब्लैक आउट पीरियड, ट्रैवल रिस्ट्रिक्शन और/या फ्लाइट रिस्ट्रिक्शन लागू होंगे।
वहीं, जेट एयवेज के पास बिना किसी पूर्व सूचना के इन नियम एवं शर्तों के साथ-साथ ऑफर में हर तरह के बदलाव का अधिकार है। कंपनी इस ऑफर को बिना किसी नोटिस के किसी दूसरे ऑफर से बदल सकती है।