फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jesus christ is the real god, not like shakti controversial tamil pastor says this on rahul gandhi question

Bharat Jodo Yatra : ‘यीशु असली भगवान हैं, शक्ति जैसे नहीं‘, राहुल के साथ चर्चा में तमिल पादरी के बयान से बवाल

Sat, 10 Sep 2022 12:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्याकुमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्याकुमारी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 10 Sep 2022 12:22 PM IST
सार

पोन्नैया ने यह भी कहा कि भगवान ने उन्हें (यीशू) को एक आदमी के रूप में प्रकट किया। वे असल व्यक्ति हैं, शक्ति की तरह नहीं हैं, इसलिए हम उन्हें एक इंसान के रूप में देखते हैं। तमिल पादरी पोन्नैया का विवादित और भड़काऊ बयान देने का इतिहास रहा है। 

विज्ञापन
jesus christ is the real god, not like shakti controversial tamil pastor says this on rahul gandhi question
Jesus Christ is the real God, not like Shakti, controversial Tamil pastor says - फोटो : video grab

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। दरअसल राहुल ने यात्रा के दौरान शुक्रवार को कुछ कैथोलिक पादरियों के साथ बैठक की थी। इन पादरियों में विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया भी मौजूद थे। इस बैठक की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी पादरी से सवाल करते सुनाई दे रहे हैं कि ‘क्या जीसस क्राइट (ईसा मसीह) ईश्वर का एक रूप हैं? क्या यह सही है? जवाब में पोन्नैया कहते हैं,  ‘हां वह असली भगवान हैं, शक्ति (हिंदू देवी) जैसे नहीं हैं।‘

विज्ञापन

राहुल के सवाल व पादरी के बयान को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने जहां इसे ‘भारत तोड़ो यात्रा‘ करार दिया है, वहीं कांग्रेस ने कहा है कि यह यात्रा से हताश भाजपा की एक और शरारत है। पोन्नैया ने राहुल को जवाब में यह भी कहा कि भगवान ने उन्हें (यीशू) को एक आदमी के रूप में प्रकट किया। वे असल व्यक्ति हैं, शक्ति की तरह नहीं हैं, इसलिए हम उन्हें एक इंसान के रूप में देखते हैं। तमिल पादरी पोन्नैया का विवादित और भड़काऊ बयान देने का इतिहास रहा है। 
विज्ञापन


पिछले साल गिरफ्तार किया गया था पुन्नैया को
उन्हें पिछले साल जुलाई में मदुरै के कालीकुडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, द्रमुक सरकार के मंत्री और अन्य के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राहुल गांधी ने पोन्नैया से मुट्टीडिचन पराई चर्च में मुलाकात की थी। जहां राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह डेरा डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- यह भारत तोड़ो यात्रा
जॉर्ज पोन्नैया के बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। पूनावाला ने कि यह यात्रा भारत तोड़ो यात्राष्बन गई है। उन्होंने कहा कि पोन्नैया ने कहा है कि  शक्ति और अन्य हिंदू देवताओं की बजाए सिर्फ यीशु ही भगवान हैं। पादरी ने भारत माता को लेकर भी अनुचित बातें कही हैं। कांग्रेस का हिंदू विरोध का लंबा इतिहास रहा है। 


भाजपा की शरारत: जयराम रमेश
भाजपा के आरोप के जवाब में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड किया गया है, उससे  कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है। यह भाजपा की शरारत है जो भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद और अधिक हताश हो गई है। जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार भारत जोड़ो यात्रा की भावना को कुचलना चाहती है। यह पूरी तरह से बोगस वीडियो है। हमने बातचीत के दौरान जो भी कहा गया था वह पूरा जारी किया है। संबंधित ट्वीट का उससे कोई लेना देना नहीं है।

भारत जोड़ो यात्रा  कांग्रेस के लिए संजीवनी लेकर आएगी
भाजपा पर देश को तोड़ने का आरोप लगाते हुए रमेश ने कहा कि हम लोगों को एकजुट कर रहे हैं, क्योंकि भारत को आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण, राजनीतिक केंद्रीयकरण के जरिए तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हनुमान की तरह है और यह कांग्रेस के लिए संजीवनी लेकर आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed