{"_id":"5a1a03a74f1c1b95188b642b","slug":"jee-main-2018-students-will-be-able-to-decide-the-day-and-time-of-the-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन 2018: छात्र तय कर सकेंगे परीक्षा का दिन और समय ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेईई मेन 2018: छात्र तय कर सकेंगे परीक्षा का दिन और समय
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 26 Nov 2017 06:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में जेईई मेन 2018 की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी अपने स्लॉट ( परीक्षा का दिन व समय) का चयन कर सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ पेपर वन (ऑनलाइन परीक्षा) बीई - बीटेक के लिए ही मिलेगी।
विज्ञापन
खास बात यह है कि उन्हें यह स्लॉट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही मिलेगा। एक से ज्यादा स्लॉट में बैठने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।
वहीं, ऐसे उम्मीदवार जिसने ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प फॉर्म में भरा है और किसी कारण से स्लॉट का चयन नहीं कर पाए। ऐसी स्थिति में उपलब्धता के आधार पर उसे स्लॉट आवंटित किया जाएंगे।
विज्ञापन
ध्यान रखने वाली बात यह होगी कि एक बार स्लॉट व तिथि का चयन करने के बाद बदलाव संभव नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि जेईई मेन की पेन पेपर आधारित परीक्षा 8 अप्रैल व ऑनलाइन 15 व 16 अप्रैल को होगी। वहीं, 30 अप्रैल तक स्कोर व ऑल इंडिया रैंक जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
12वीं के रोल नंबर को सत्यापित नहीं करेगा सीबीएसई
जेईई मेन के लिए सीबीएसई इस बार 12वीं के रोल नंबर का सत्यापन नहीं करेगा। जेईई मेन रैंक गणना में 12वीं के अंकों को वेटेज नहीं मिलेगा।
ऐसे में रोल नंबर के सत्यापन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। हालांकि उम्मीदवारों को आईआईटी, एनआईआईटी, ट्रिपल आईटी में काउंसलिंग के समय रिपोर्टिंग केंद्रों पर 75 फीसदी अंकों के साथ अपनी अंक तालिका दिखानी होगी।