फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDU to ask Election Commission for quick decision on symbol dispute

जदयू के चुनाव चिह्न पर जल्द फैसले के लिए आज चुनाव आयोग से मिलेगा नीतीश धड़ा

Mon, 30 Oct 2017 07:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 30 Oct 2017 07:25 AM IST
विज्ञापन
JDU to ask Election Commission for quick decision on symbol dispute

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चुनाव आयोग से मिलकर पार्टी के चुनाव चिह्न पर जल्द फैसला लेने की मांग करेगा। शरद यादव गुट भी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘तीर’ पर अपना दावा कर रहा है।

विज्ञापन


जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने शनिवार को कहा कि शरद गुट इस फैसले को लटकाना चाहता है ताकि गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के निशान का इस्तेमाल न हो।
विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू गुजरात में अपनी चार-पांच परंपरागत सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, पार्टी के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, बिहार सरकार में मंत्री राजीव रंजन और वह स्वयं सोमवार को चुनाव आयोग जाकर इस संबंध में जल्द फैसला देने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यागी ने कहा कि चुनाव आयोग दो बार फैसला कर चुका है। लेकिन बागी धड़ा मामले को खींचना और अंतिम फैसले को लटकाना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया, पार्टी पदाधिकारियों के अपने पाले में होने का दावा कर रहे शरद यादव धड़े ने चुनाव आयोग में अपने दावे के पक्ष में ‘फर्जी’ दस्तावेज पेश किए हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राज्यसभा सदस्यों को छोड़कर जदयू के सभी विधायकों और सांसदों ने नीतीश कुमार का समर्थन किया है और इस संबंध में चुनाव आयोग में शपथपत्र भी दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed