{"_id":"598dcde34f1c1b202a8b4759","slug":"jdu-suspended-mp-ali-anwar-from-his-parliamentary-party-after-opposition-parties-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अली अनवर JDU से सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अली अनवर JDU से सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sat, 12 Aug 2017 07:42 AM IST
विज्ञापन
अली अनवर, सांसद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडीयू ने सांसद अली अनवर को संसदीय पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस बात की जानकारी जेडीयू के जेनरल सेक्रेटरी केसी त्यागी ने दी। केसी त्यागी ने बताया कि अली अनवर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल हुए थे। इसी कारण पार्टी ने उनपर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
हालांकि, इस मामले में अली अनवर ने कहा कि जनता हमारे साथ है। आज जो देश की नीतियां हैं, उसे कोई न कोई तो तोड़ेगा। अनवर ने कहा कि इसके लिए किसी न किसी अली अनवर को तो सामने आना ही होगा।
विज्ञापन
Janta humare saath hai. Aaj jo desh ki netiyan hain, usse koi toh todega, kisi Ali Anwar ko toh samne aana hi hoga : Ali Anwar pic.twitter.com/YiUiYbec51
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 11, 2017
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने एक बार फिर विपक्षी पार्टी की एकजुटता को बनाए रखने के लिए शुक्रवार को विपक्षी पार्टियों की बैठक बुलाई थी। दिल्ली के संसद भवन स्थित सभागार में विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उमर अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद समेत कई नेता मौजूद रहे।
मालूम हो कि अली अनवर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन को छोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि महागठबंधन की सरकार के लिए को बिहार की जनता ने के वोट दिया था।