{"_id":"666e8b44aa1444f7210685f7","slug":"jdu-spokesperson-kc-tyagi-on-lok-sabha-speaker-post-ahead-of-election-on-june-26-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Speaker: जदयू ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- लोकसभा स्पीकर पद पर पहला अधिकार सत्तारूढ़ दल का","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LS Speaker: जदयू ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- लोकसभा स्पीकर पद पर पहला अधिकार सत्तारूढ़ दल का
Sun, 16 Jun 2024 12:20 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:20 PM IST
सार
लोकसभा स्पीकर के चुनाव पर केसी त्यागी ने कहा कि लोकसभा स्पीकर का पद सदन का सबसे गरिमापूर्ण पद होता है। उस पद पर पहला अधिकार सत्तारूढ़ दल का है।
विज्ञापन
जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाली एनडीए की फिर से केंद्र में सरकार बनी है। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बाद प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली है। अब 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष कौन होगा? यह सवाल सबकी जुबान पर है। इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। विपक्षी गठबंधन ने इस पद के लिए चुनाव से पहले बड़ी मांग की है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाजपा के प्रमुख सहयोगियों टीडीपी और जदयू की नजरें लोकसभा स्पीकर की कुर्सी पर हैं। इन सबके बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता केसी त्यागी ने इंडी गठबंधन की आलोचना की और बताया कि कुर्सी का हकदार कौन हैं।
विज्ञापन
सदन का सबसे गरिमापूर्ण पद
लोकसभा स्पीकर के चुनाव पर केसी त्यागी ने कहा, 'लोकसभा स्पीकर का पद सदन का सबसे गरिमापूर्ण पद होता है। उस पद पर पहला अधिकार सत्तारूढ़ दल का है। इंडी गठबंधन की मांगें और बयान आपत्तिजनक हैं।'
विज्ञापन
भाजपा एनडीए की बड़ी पार्टी
उन्होंने आगे कहा, 'हम मानते हैं कि भाजपा एनडीए की बड़ी पार्टी है। उस पद पर भाजपा या एनडीए का पहला अधिकार है। मैं पिछले 35 सालों से एनडीए में हूं। भाजपा ने कभी जनता दल को तोड़ने की कोशिश नहीं की। टीडीपी और जदयू ने अहम भूमिका निभाई है। मगर हम एनडीए को कमजोर करने की कोशिश कभी नहीं करेंगे।'
विज्ञापन
विपक्षियों का यह कहना
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विपक्षी पार्टी भी स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतार सकता है। हालांकि, विपक्षी पार्टियों का कहना है कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी उन्हें डिप्टी स्पीकर का पद देता है तो वे स्पीकर के चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे।
इस दिन होगा स्पीकर पद के लिए चुनाव
बता दें कि लोकसभा स्पीकर के लिए 26 जून को चुनाव होना है। मगर सदन के सदस्य उम्मीदवारों के समर्थन में प्रस्ताव के लिए एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक नोटिस दे सकते हैं। इसको लेकर लोकसभा की तरफ से जारी एक बुलेटिन भी जारी किया गया है।18वीं लोकसभा की पहली बैठक 24 जून को होगी और सत्र तीन जुलाई को खत्म होगा।