फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDS patriarch Deve Gowda sacks Karnataka unit president Ibrahim, appoints son Kumaraswamy in his place

JDS: एनडीए में शामिल होने का विरोध इब्राहिम को पड़ा भारी, देवगौड़ा ने बेटे को बनाया कर्नाटक जेडीएस का अध्यक्ष

Thu, 19 Oct 2023 03:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 19 Oct 2023 03:24 PM IST
सार

भाजपा का दामन थाम चुकी जेडीएस 28 विपक्षी दलों के गठबंधन के साथ जुड़ने से इनकार कर चुकी है। इस पर कर्नाटक में जेडीएस प्रमुख इब्राहिम ने कहा था कि वे देवेगौड़ा के फैसले से सहमत नहीं है।

विज्ञापन
JDS patriarch Deve Gowda sacks Karnataka unit president Ibrahim, appoints son Kumaraswamy in his place
एचडी देवगौड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने गुरुवार को कर्नाटक में जेडीएस प्रमुख इब्राहिम को पद से हटा दिया है। बता दें, यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब इब्राहिम ने जेडीएस सुप्रीमो देवेगौड़ा के एनडीए में शामिल होने के फैसले को खारिज कर दिया था। वहीं, गौड़ा ने अब इस पद पर अपने बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस विभाजन के खतरे का सामना कर रही है। भाजपा का दामन थाम चुकी जेडीएस 28 विपक्षी दलों के गठबंधन के साथ जुड़ने से इनकार कर चुकी है। इस पर कर्नाटक में जेडीएस प्रमुख इब्राहिम ने कहा था कि वे देवेगौड़ा के फैसले से सहमत नहीं है। कर्नाटक के जेडीएस प्रमुख इब्राहिम ने जेडीएस सुप्रीमो देवेगौड़ा के एनडीए में शामिल होने के फैसले को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन


गौड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इब्राहिम को अध्यक्ष पद से हटाकर एचडी कुमारस्वामी को नियुक्त किया गया है। बता दें, कर्नाटक के दो बार मुख्यमंत्री रहे कुमारस्वामी पार्टी की विधायी इकाई के अध्यक्ष भी हैं। गौड़ा का यह आदेश इब्राहिम द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन करने के पार्टी के फैसले के खिलाफ विद्रोह करने के बाद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में, इब्राहिम ने 16 अक्तूबर को जेडीएस के समान विचारधारा वाले लोगों के साथ एक बैठक की थी। यहां घोषणा की थी कि उनके नेतृत्व वाली पार्टी ही असली पार्टी है। उन्होंने एक कोर कमेटी के गठन की भी घोषणा की थी, जो पार्टी सुप्रीमो को एक ज्ञापन सौंपेगी कि जद (एस) को भाजपा के साथ नहीं जाना चाहिए।

भाजपा के साथ जनता दल (एस) के गठबंधन के फैसले को खारिज कर सीएम इब्राहिम ने कहा था कि उनका गुट धर्मनिरपेक्ष होने के कारण जेडीएस है। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह कर्नाटक में संगठन के बारे में निर्णय ले सकते हैं। पार्टी सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के फैसले को खारिज कर इब्राहिम ने सोमवार को कहा था कि जेडीएस भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल नहीं होगी।

जेडीएस-एनडीए के गठबंधन को सहमति नहीं

पार्टी में संभावित विभाजन का संकेत देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम ने कहा था, जेडीएस सुप्रीमो देवेगौड़ा को बीजेपी के साथ गठबंधन पर अपनी सहमति नहीं देनी चाहिए। पड़ोसी राज्यों में कई लोगों ने पार्टी छोड़ दी है। इब्राहिम ने पार्टी के कुछ नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा था, हमारा पहला फैसला है कि जेडीएस एनडीए के साथ नहीं जाएगी। दूसरा फैसला देवेगौड़ा से अनुरोध था कि उन्हें जेडीएस और एनडीए के गठबंधन को सहमति नहीं देनी चाहिए।

जेडीएस सुप्रीमो देवेगौड़ा से अपील

उन्होंने भाजपा-जेडीएस समझौते के बाद केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में जेडीएस नेताओं के पार्टी छोड़ने की घटनाओं का जिक्र कर पूर्व पीएम देवेगौड़ा से कहा था कि कर्नाटक में अभी भी आपके प्रति स्नेह है। इब्राहिम के अनुसार, देवेगौड़ा पिता तुल्य हैं। हम उनसे (गौड़ा) कहेंगे कि हमें भाजपा के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए।

क्या दो फाड़ हुई जेडीएस?

इब्राहिम ने कहा था कि वह एक कोर कमेटी का गठन करेंगे, जो देवेगौड़ा से मुलाकात करेगी और आज की बैठक में लिए गए फैसले से अवगत कराएगी। बता दें कि केंद्र में एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके इब्राहिम ने अपने गुट को असली जद (एस) बताया था। उन्होंने दावा किया था, उनका गुट धर्मनिरपेक्ष है।

बतौर प्रदेश अध्यक्ष गठबंधन का फैसला करेंगे

यह पूछे जाने पर कि अगर गौड़ा और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी उनके फैसले से सहमत नहीं हैं तो भविष्य में क्या कदम उठाया जाएगा? इस पर इब्राहिम ने कहा था, ‘मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं। मुझे राज्य में अपनी पार्टी के बारे में फैसला करना है, जो मैं करूंगा। फैसला पहले ही ले लूंगा। हमने तय किया है कि हम बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।’

भाजपा के साथ जाने का फैसला

बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी जेडीएस में दूसरे नंबर के नेता माने जाते हैं। उन्होंने 22 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद एनडीए का हिस्सा बनने का फैसला लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed