फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JD(U) MLA ChhotuVasava says he voted for Congress nominee ahmedpatel in the gujrat RajyaSabhaPolls

राज्यसभा चुनाव: JDU MLA ने फंसाया पेंच, कहा-पटेल को दिया वोट, त्यागी बोले- BJP को

Tue, 08 Aug 2017 08:56 PM IST
भाषा/ एजेंसी
भाषा/ एजेंसी Updated Tue, 08 Aug 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
JD(U) MLA ChhotuVasava says he voted for Congress nominee ahmedpatel in the gujrat RajyaSabhaPolls
फाइल फोटो - फोटो : PTI

गुजरात में जदयू के एकमात्र विधायक छोटू वासव ने आज कहा कि उन्होंने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल को वोट दिया है क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा ने आदिवासियों और गरीबों के लिए काम नहीं किया है।

विज्ञापन


वासव दक्षिणी गुजरात के भरूच जिले में अनूसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित झगाडिया सीट से विधायक हैं। वहीं केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश जी ने हमारे गुजरात के MLA छोटू भाई को BJP को वोट करने के लिए कहा और उन्होंने ऐसा ही किया।
विज्ञापन


बिहार में हाल ही में भाजपा से गठबंधन करने वाली जदयू के विधायक ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने का फैसला किया क्योंकि ‘‘वह गरीबों और आदिवासी लोगों के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के काम न करने से नाखुश हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा, ‘‘भाजपा ने राज्य में 22 साल तक शासन किया है, लेकिन उसने राज्य के आदिवासी इलाकों की अनदेखी की। यह इलाके अविकसित हैं क्योंकि सरकार ने गरीबों और आदिवासी लोगों के लिए कुछ नहीं किया ।’’ वासव ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने का फैसला पूरी तरह उनका खुद का फैसला है और जरूरी नहीं कि उनकी पार्टी का भी यही फैसला हो।


उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष) ने मतदान को लेकर मुझसे संपर्क नहीं किया और इस संबंध में पार्टी द्वारा व्हिप जारी करने जैसा कुछ नहीं था। पटेल को वोट देने का निर्णय मेरा खुद का था।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed