फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JC Madhuswami audio clip leaked saying we are not running govt just managing

Karnataka: मंत्री का ऑडियो क्लिप लीक- हम सरकार चला नहीं रहे, बस मैनेज कर रहे हैं

Tue, 16 Aug 2022 06:35 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Amit Mandal Updated Tue, 16 Aug 2022 06:35 PM IST
सार

कुछ दिनों पहले गृहमंत्री अमित शाह अचानक कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे थे। इसके बाद ऐसा अनुमान लगाया जाने लगा था कि बोम्मई की सीएम पद से विदाई हो सकती है।

विज्ञापन
JC Madhuswami audio clip leaked saying we are not running govt just managing
बासवराज बोम्मई - फोटो : facebook.com/BasavarajSBommai

विस्तार

कर्नाटक सरकार के एक मंत्री की टिप्पणी मीडिया में लीक होने के बाद राज्य में सियासत गर्मा गई है। इसने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी काफी असहज कर दिया है। एक ऑडियो क्लिप में कर्नाटक के कानून मंत्री जेसी मधुस्वामी कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि हम सरकार चला नहीं रहे हैं, हम बस इसे मैनेज कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बोम्मई को सीएम पद से हटाने की चर्चा 
यह टिप्पणी ऐसे वक्त पर सामने आई है जब 62 वर्षीय बोम्मई को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही मुख्यमंत्री पद से हटाने की चर्चा चल रही है। अगले साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच ऐसी खबरें हैं कि भाजपा बोम्मई के कामकाज से खुश नहीं है और चुनाव से पहले किसी नए चेहरे को मौका देना चाहती है। 2021 में बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बोम्मई को उनकी जगह शपथ दिलाई गई थी। 
विज्ञापन


दरअसल मधुस्वामी और चन्नापटना के सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर के बीच फोन पर हुई एक बातचीत शनिवार को सामने आई थी। इस बातचीत में मधुस्वामी ने किसानों के संबंध में वीएसएसएन बैंक के खिलाफ भास्कर की शिकायतों के जवाब में कहा, ‘‘हम यहां सरकार नहीं चला रहे, हम बस किसी तरह संभाल रहे हैं और अगले 7-8 महीने तक किसी तरह खींचना है।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ मंत्री ने मांगा इस्तीफा 
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्यानिकी मंत्री मुनिरत्ना ने कहा कि मधुस्वामी को इस तरह का बयान देने से पहले तत्काल मंत्रालय से इस्तीफा दे देना चाहिए। वह सरकार का हिस्सा हैं और मंत्रिमंडल में हिस्सा लेते रहे हैं, इसलिए उनकी भी इसमें हिस्सेदारी है। जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह के बयान देना सही नहीं है। सहकारिता मंत्री एस टी सोमशेखर ने भी मधुस्वामी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर यह उनके विचार हैं तो यह गलत है। 

कुछ दिनों पहले गृहमंत्री अमित शाह अचानक कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे थे। इसके बाद ऐसा अनुमान लगाया जाने लगा था कि बोम्मई की सीएम पद से विदाई हो सकती है। कानून मंत्री का ऑडियो लीक होने के बाद आज मुख्यमंत्री ने खुद भी कहा कि सबकुछ ठीक है और कोई परेशानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले में लोगों से बात करेंगे और मामले को सुलझाएंगे। कानून मंत्री की टिप्पणी पर बोम्मई ने कहा कि इसे गलत संदर्भ में लिया गया है। उनका कहना है कि यह टिप्पणी बैंकों द्वारा ब्याज की मांग को लेकर की गई थी।


कानून-व्यवस्था को लेकर निशाने पर बोम्मई 
हालिया समय में मुख्यमंत्री बोम्मई की कानून-व्यवस्था को लेकर आलोचना होती रही है। कर्नाटक में लगातार सांप्रदायिक घटनाए हो रही हैं। पिछले महीने यहां पर एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या भी हो गई थी जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त रोष प्रकट किया था। वहीं जब दोषियों पर कार्रवाई के लिए सीएम बोम्मई की आलोचना हुई तो उन्होंने प्रदेश में सांप्रदायिक घटनाओं को रोकने के लिए योगी मॉडल लाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed