{"_id":"589582884f1c1bc64fe816ec","slug":"jayalalithaa-s-trusted-aides-removed-from-tn-cm-panneerselvam-s-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पनीर सेल्वम को हटाकर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बन सकती हैं शशिकला? ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पनीर सेल्वम को हटाकर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बन सकती हैं शशिकला?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयललिता की करीबी शशिकला तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बन सकती हैं। इसके लिए रविवार को पार्टी की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
जयललिता के निधन के बाद शशिकला के पास सत्ता की चाबी आते ही तमिलनाडु सरकार में बदलाव साफ-साफ महसूस किया जा सकता है। इन बदलावों की कीमत कभी जयललिता के करीबी रहे लोगों को चुकानी पड़ रही है। मुख्यमंत्री पनीरसेल्लवम की सलाहकार और चीफ सेक्रेटरी बालाकृष्णन को निकाले जाने के बाद इस बात की पुष्टि भी हो रही है।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बीते शुक्रवार तमिलनाडु सरकार ने मुख्य सचिव बालाकृष्णन को अपने पद से हटा दिया। बालाकृष्णन को जयललिता ने 2014 में रिटायरमेंट के बाद इस पद पर तैनात किया था। बालाकृष्णन की गिनती जयललिता के पसंदीदा अधिकारियों में की जाती थी।
विज्ञापन
एआईडीएमके पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जयललिता के विश्वसत रहे अधिकारियों को हटाने का निर्णय पार्टी महासचिव शशिकला और उनके पति एम नजटाजन ने लिया है। मुख्यमंत्री पनीरसेल्लवम के करीबी लोगों ने बताया कि वो पार्टी की एकता को बनाए रखने तथा सत्ता के एक से ज्यादा केंद्र बनने से बचाने के लिए शशिकला से मिले आदेशों का चुपचाप पालन कर रहें है।
5 फरवरी को शिशकला ने विधायकों की बुलाई बैठक
एआईडीएमके नेता ने बताया कि सत्ता पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए यह निर्णय शशिकला के पति एम नटराजन द्वारा लिया गया है। एम नदराजन कभी जयललिता के राजनितिक सलाहकार भी रह चुके हैं, हालांकि बाद में जयललिता ने इन्हें पार्टी से निकाल दिया था। लेकिन जयललिता के निधन बाद अब वह वापस राजनीति के केंद्र में आ गए हैं।
सूत्रों की माने तो बालाकृष्णन की जगह एम नजटराजन के करीबी रहे एक अधिकारी ले सकते हैं। इस अधिकारी को जयललिता ने 2011 में नाराज होकर स्पेशल ड्यूटी पर भेज दिया था। मुख्यमंत्री पनीरसेल्लवम के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शशिकला इन दिनों अपने पति एम नटराजन के बताए सलाहों पर चल रही हैं।
इन बदलावों से इस बात पर बल मिल रहा है कि शशिकला मुख्ममंत्री पनीरसेल्लवम को हटाकर मुख्यमंत्री पद संभाल सकती हैं। एआईडीएमके नेता भी इस खबर इनकार नहीं कर पा रहे है। इस बीच 5 फरवरी को एआईडीएमके पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग में शशिकला को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठ सकती है।