फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jayalalithaa's Assets doubled in compare of 2011 affiadavit

पांच साल में दोगुनी हुई जयललिता की संपत्ति, 113 करोड़ के पार पहुंची

Tue, 26 Apr 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
Jayalalithaa's Assets doubled in compare of 2011 affiadavit
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जयललिता - फोटो : PTI

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने रविवार को राधाकृष्णन नगर विधानसभा सभा सीट से नामांकन भरा जिसमें उन्होंने अपने संपत्ति का भी ब्यौरा दिया। नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक जयललिता के पास करीब 114 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

विज्ञापन


जयललिता के हलफनामे के मुताबिक पिछली बार हुए उप चुनावों की तुलना में उनकी संपत्ति में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की कमी हुई है। 16 अप्रैल को दाखिल किए गए पर्चे के मुताबिक जयललिता के पास 41.63 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 72.09 करोड़ की अचल  संपत्ति है। जयललिता के पास सोने के आभूषणों की भी कमी नहीं है लेकिन उन्होंने बताया कि पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके 21 किलो से ज्यादा सोने के आभूषण जब्त कर लिए हैं जिस पर फिलहाल उनका अधिकार नहीं है। उस आभूषण की कीमत को हलफनामे में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, आभूषणों की कीमत दो करोड़ के आस पास आंकी जा रही है।
विज्ञापन


जयललिता ने 2011 में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी कुल संपत्ति का जो ब्यौरा दिया था वह महज 51.4 करोड़ रुपए था जिसकी तुलना में रविवार को दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक उनकी आय में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करुणानिधि के पास भी है करोड़ों रुपए

Jayalalithaa's Assets doubled in compare of 2011 affiadavit
नामांकन पत्र दाखिल करते करुणानिधि - फोटो : PTI

जयललिता के साथ एआईडीएमके प्रमुख एम करुणानिधि ने भी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। करुणानिधि ने भी नामांकन पत्र के साथ अपने संपत्ति का ब्यौरा दिया जिसमें वह जयललिता के मुकाबले काफी पीछे नजर आए। हलफनामे के मुताबिक करुणानिधि के पास 63 करोड़ की संपत्ति है जो जयललिता के मुकाबले आधी है।

करुणानिधि के हलफनामे में उनकी दोनों पत्नियों की संपत्ति का ब्यौरा भी शामिल था। करुणानिधि के संपत्ति में 2011 विधानसभा चुनाव में दाखिल किए गए हलफनामे के मुकाबले 54 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, जयललिता की संपत्ति में 2011 के मुकाबले दोगुने की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed