फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jayalalitha death panel enquiry over and stage set for submission of report to Tamil Nadu government news in Hindi

तमिलनाडु: पूर्व सीएम जयललिता की मौत पर आयोग की जांच पूरी हुई, जल्द ही राज्य सरकार के पास जमा की जाएगी रिपोर्ट

Tue, 26 Apr 2022 10:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 26 Apr 2022 10:31 PM IST
सार

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रहे एक आयोग ने अपने गठन के लगभग साढ़े चार साल बाद जांच पूरी कर ली है।

विज्ञापन
Jayalalitha death panel enquiry over and stage set for submission of report to Tamil Nadu government news in Hindi
जयललिता - फोटो : फाइल

विस्तार

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से एक आयोग का गठन किया गया था। इस आयोग ने करीब साढ़े चार साल बाद मंगलवार को अपनी जांच पूरी कर ली। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पैनल के समक्ष कार्यवाही और जांच सभी संदर्भ की शर्तों के अनुसार पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


अन्नाद्रमुक के पूर्व प्रवक्ता वी पुगाजेंथी मंगलवार को आयोग से सामने पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कथित तौर पर अनुरोध किया है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की जांच की जानी चाहिए। हालांकि, आयोग के सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुगाजेंथी को पिछले साल अन्नाद्रमुक से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस मामले में कुल मिलाकर जांच आयोग के सामने 159 गवाहों ने अपने-अपने बयान दर्ज करवाए हैं। इन लोगों में अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ पनीरसेल्वम, जयललिता की भतीजी दीपा व भतीजा दीपक, चिकित्सक, कई शीर्ष अधिकारी और अन्नाद्रमुक के सी विजयभास्कर, एम थंबी दुरई, सी पोन्नइयन और मनोज पांडियन आदि के नाम शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा और दीपक ने अपनी चाची की मौत की परिस्थितियों को लेकर आशंका व्यक्त की है। जांच के लिए अरुमगास्वामी कमीशन का गठन पिछली अन्नाद्रमुक सरकार ने किया था। इसने अपनी सुनवाई 22 नवंबर 2017 को शुरू की थी। अरुमुगास्वामी मद्रास हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। आयोग रिपोर्ट तैयार कर रहा है जो जल्द ही राज्य सरकार को पेश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed