फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaya Bachchan on Naresh Agarwal, I am a stubborn lady I will not answer  

भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के बयान पर जया बच्चन का करारा जवाब

Tue, 13 Mar 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
Jaya Bachchan on Naresh Agarwal, I am a stubborn lady I will not answer  
जया बच्चन
भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के बयान के बाद जया बच्चन ने उनपर पलटवार किया है। जया बच्चन ने कहा कि मैं बहुत जिद्दी महिला हूं। मैं उनकी बात का कोई जवाब नहीं दूंगी। "जया ने कहा कि नरेश अग्रवाल ने फिल्मों में काम करने वाली से मेरी तुलना कर दी, उनके नाम पर हमारा टिकट काटा गया" लेकिन मैंने इसको भी बहुत उचित नहीं समझा है।    
विज्ञापन


बता दें कि सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल के जया बच्चन को लेकर दिए बयान से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी काफी नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जया बच्चन पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए वह बीजेपी के नरेश अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन

 



नरेश अग्रवाल ने जो बयान दिया, वह फिल्म जगत के साथ ही भारत की हर महिला का भी अपमान है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने लिखा कि अगर सच में बीजेपी नारी का सम्मान करती है तो तत्काल नरेश अग्रवाल के खिलाफ कदम उठाये। उन्होंने मांग की है कि नरेश अग्रवाल के बयान के खिलाफ महिला आयोग को भी कार्रवाई करनी चाहिए। 

मेरी किसी बात से ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं

Jaya Bachchan on Naresh Agarwal, I am a stubborn lady I will not answer  
नरेश - फोटो : SELF
गौरतलब है कि नरेश अग्रवाल ने कहा था कि सपा पार्टी ने उनकी तुलना फिल्म अभिनेत्री से की है 'जो फिल्मों में नाचती थीं।' हालांकि उनके बयान से वहां बैठे भाजपा नेता असहज हो गए पार्टी ने फौरन इस बयान से खुद को अलग कर लिया था। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि अगर मेरी किसी बात से ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। लेकिन जब उनसे माफी मांगने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने मीडिया से कहा, ' खेद शब्द का मतलब आप समझते हैं'।

गौरतलब है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद नरेश अग्रवाल ने कहा था कि सपा में फिल्म में काम करने वाली से मेरी हैसियत तय कर दी गई। उनके नाम पर हमारा टिकट काट दिया गया, इसको मैं उचित नहीं समझता। दरअसल समाजवादी पार्टी ने इस बार उनकी जगह जया बच्चन को राज्यसभा का टिकट दिया है, इससे नाराज होकर उन्होंने सपा छोड़ दी है। 

लेकिन उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया में काफी आलोचना हुई। अपने 38 साल के करियर में नरेश अग्रवाल कई बार पार्टी बदल चुके हैं। एक बार तो उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई थी। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी पर भी 2014 के चुनाव में उन्होंने कई विवादित बयान दिए थे। उन्होंने कहा था एक चाय बेचने वाला कभी भी देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है। अग्रवाल ने कहा था एक चाय के दुकान से उठने वाला नजरिया कभी राष्ट्रीय स्तर का नहीं हो सकता।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed