{"_id":"5f6047af8ebc3efb9e6ef9bf","slug":"jaya-bachchan-attack-ravi-kishan-says-people-who-made-their-name-in-industry-call-it-gutter-govt-support-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं...जया बच्चन के आरोपों ने रवि किशन को चौंकाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं...जया बच्चन के आरोपों ने रवि किशन को चौंकाया
Tue, 15 Sep 2020 02:40 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:40 PM IST
सार
- रवि किशन ने लोकसभा में कहा था: ड्रग्स ने फिल्म इंडस्ट्री में जगह बना ली है
- फिल्म उद्योग में ड्रग्स विवाद पर समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन और भाजपा सांसद रवि किशन आमने-सामने
विज्ञापन
रवि किशन-जया बच्चन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में ड्रग्स विवाद पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन और भाजपा सांसद रवि किशन आमने सामने आ गए हैं। मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करे मामले को गरमा दिया है।
विज्ञापन
राज्यसभा में जया बच्चन ने बगैर किसी का नाम लिए बिना कहा कि फिल्म उद्योग में नाम कमाने वाले उसी को गटर कह रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों से कहे कि वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करें।' इस पर कंगना ने ट्वीट के जरिये कहा कि अगर आपका बेटा फंदे पर झूला होता तब भी क्या आप यही बयान देतीं। वहीं रवि किशन ने कहा कि जयाजी से ऐसी उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
जया बच्चन ने सदन में कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरे फिल्म उद्योग की छवि को धूमिल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सांसद रवि किशन का नाम लिए बगैर कहा कि बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोगों को उस थाली में छेद नहीं करना चाहिए, जिससे उनका पेट भरता है।
विज्ञापन
रवि किशन ने क्या कहा था?
दरअसल, सोमवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में ड्रग्स और बॉलीवुड कनेक्शन का मुद्दा उठाया था। उन्होंने शून्यकाल के दौरान कहा था कि पाकिस्तान और चीन से ड्रग्स की तस्करी हो रही है। यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि हमारे फिल्म उद्योग में इसकी पैठ हो चुकी है और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इसकी जांच कर रही है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
इंडस्ट्री को बचाने की जरूरत है
जया बच्चन के बयान पर रविकिशन ने मंगलवार को कहा, मुझे उम्मीद थी कि जयाजी मेरा समर्थन करती हैं। इंडस्ट्री में सभी ड्रग्स नहीं लेते, लेकिन जो लोग लेते हैं, वे दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री को खत्म करने की योजना का हिस्सा हैं। जब मैंने और जयाजी फिल्म इंडस्ट्री को ज्वाइन किया था तब हालात ऐसे नहीं थे, लेकिन आज इंडस्ट्री को बचाने की जरूरत है।
सत्र से पहले ही 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव
सत्र से पहले लोकसभा के 17 सांसदों को कोरोना निकला, जिनमें मीनाक्षी लेखी समेत 12 सांसद भाजपा के हैं। सूत्रों ने बताया कि करीब 30 सांसदों को कोरोना है। इसके अलावा संसद के 50 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हैं।
कंगना के बयान
26 अगस्त को कंगना रणौत ने एक ट्वीट किया था और लिखा था कि अगर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड की जांच करता है तो कई बड़े सितारे सलाखों के पीछे पहुंच सकते हैं। अगर इनकी रक्त जांच हो तो कई चौंकाने वाली बातें भी सामने आएंगी। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जी स्वच्छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड जैसे गटर को साफ करेंगे।' उन्होंने अपने इस ट्वीट में पीएमओ को भी टैग किया था।