{"_id":"5e1f4b6f8ebc3e4ad07c9b1c","slug":"jawaharlal-nehru-responsible-for-delayed-liberation-of-goa-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू की वजह से गोवा को आजादी मिलने में 14 साल की देरी हुई: सीएम प्रमोद सावंत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेहरू की वजह से गोवा को आजादी मिलने में 14 साल की देरी हुई: सीएम प्रमोद सावंत
Wed, 15 Jan 2020 11:00 PM IST
अमित मंडल
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: अमित मंडल
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रमोद सावंत
- फोटो : PTI
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को यह कहकर विवाद पैदा कर दिया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की वजह से गोवा को पुर्तगालियों के हाथों आजादी मिलने में 14 साल की देरी हो गई। इसके बाद कांग्रेस ने उनपर हमला बोलते हुए इतिहास पढ़ने की सलाह दी।
विज्ञापन
नो योर आर्मी (अपनी सेना को जानिए) कार्यक्रम में सावंत ने कहा कि हालांकि देश ने 1947 में आजादी हासिल की थी, लेकिन गोवा को 1961 तक इसके लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नेहरू इस देरी के लिए जिम्मेदार थे। उनकी वजह से ही गोवा को आजादी मिलने में 14 साल की देरी हुई। अगर नेहरू ने जरूरी राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई होती और यहां की जनता के प्रति चिंतित होते तो ये आजादी बहुत पहले मिल जाती। उन्होंने गोवा को आजाद कराने के लिए सेना का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
सावंत के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम को संवेदनशील मुद्दे पर बात करने से पहले इतिहास की जानकारी ले लेनी चाहिए। उन्हें इतिहास का पता नहीं है। उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों से बात कर लेनी चाहिए थी। वह बताएं कि आरएसएस को देश का झंडा स्वीकार करने में 52 साल क्यों लगे।