फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jat resrvation: railway lost 55.92 crore

जाट आंदोलन से रेलवे को लगा 56 करोड़ का फटका

Wed, 09 Mar 2016 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 05:02 PM IST
सार

  • जाट आंदोलन से रद हुई 2314 ट्रेन
  • रेलवे को करने पड़े लाखों टिकट कैंसल
  • रेलवे की सपंति को भी पहुंचा भारी नुकसान
  • सुरेश प्रभु ने लोकसभा में दी जानकारी

विज्ञापन
jat resrvation: railway lost 55.92 crore

विस्तार

हरियाणा में चले जाट आंदोलन से जहां राज्य को कई हजार करोड़ की चपत लगी वहीं रेलवे को भी इससे भारी नुकसान हुआ है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु के अनुसार जाट आंदोलन से रेलवे को कुल 56 करोड़ का फटका लगा है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार आंदोलन से रेलवे को टिकट रद्द होने और संपति को नुकसान पहुंचने के कारण भारी क्षति उठानी पड़ी है। आंदोलन की अवधि के दौरान रेलवे को 2,314 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। 
विज्ञापन


लोकसभा में जानकारी देते हुए प्रभु ने बताया कि जाट आंदोलन की वजह से रेलवे को कुल 55.92 करोड़ का नुकसान हुआ है। एक सवाल का जवाब देते हुए प्रभु ने बताया कि 12 फरवरी से 24 फरवरी तक आंदोलन की अवधि के दौरान रेलवे को कुल 2134 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। इनमें से 1033 ट्रेन एक्सप्रेस और 1101 पैसेंजर ट्रेनें रही। इसके अलावा 259 ट्रेनों का रूट परिवर्तित करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अलग रेलवे को 450 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा। प्रभु ने बताया कि रेलवे की सुरक्षा का जिम्मा हालांकि राज्य का विषय है। इसके अलावा रेलवे की संपति को नुकसान पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज करने का काम भी राज्यों की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed