{"_id":"56ede3424f1c1bc27b8b5023","slug":"jat-meet-in-baghpat-to-discuss-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट सम्मेलन में पहुंचेंगे देशभर के जाट नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जाट सम्मेलन में पहुंचेंगे देशभर के जाट नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 20 Mar 2016 05:09 AM IST
सार
- सम्मेलन में दिग्गजों के पहुंचने की संभावना
- भारी मात्रा में पुलिस फोर्स रहेगी तैनात
विज्ञापन
जाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बाद अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरक्षण को लेकर जाट हुंकार भरने को तैयार हैं। नगर में राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन होगा, इसमें जाट समाज के सांसदों से लेकर देश भर से समाज दिग्गज नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिला एवं नगर जाट सभा ने सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर हरियाणा में जाटों ने जो बवंडर मचाया था, इसके बाद पूरे देश की नजर हरियाणा पर टिक गई है। आरक्षण को लेकर रविवार को नगर के दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित जाट भवन के सामने मैदान में एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन जाटों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पिछले एक माह से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जाट समाज के पदाधिकारी जन संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला जाट सभा के महासचिव नगेंद्र सिंह ने बताया सम्मेलन में जाट समाज के सभी सांसद, मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों से लेकर समाज के दिग्गत नेता, चौरासी, बत्तीसी खाप के चौधरियों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
देश भर से जाट समाज के लोग भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। इसमें केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण मुद्दे पर ही विचार होगा। इसके अलावा नगर में जाट समाज के प्रत्येक घर में जाकर सम्मेलन में पहुंचने की अपील की।