{"_id":"5856feaf4f1c1b203dc06138","slug":"jashodaben-happy-with-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के फैसले से खुश हैं पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी के फैसले से खुश हैं पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन
एजेंसी/ कोटा
Updated Mon, 19 Dec 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : getty
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने सरकार के नोटबंदी के कदम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार और काला धन दोनों खत्म होगा। उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार देश की तरक्की और विकास के लिए काम करती रहेगी।
विज्ञापन
राजस्थान में एक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आईं जशोदाबेन ने कहा कि पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले से भ्रष्टाचार और काला धन दोनों खत्म होगा। विदेश में जमा धन भी वापस लाया जा सकेगा।
विज्ञापन
जब जशोदाबेन से मोदी सरकार के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अब तक हुए काम की तारीफ की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार आगे भी विकास और लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी।
विज्ञापन