फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japanese woman Molested on Holi says i loves India original Holi is a fun festival

बदसलूकी: जापानी युवती ने बयां किया दर्द, बोली- 'होली एक शानदार त्योहार, पर मेरे साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूूर्ण'

Sun, 12 Mar 2023 02:32 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 12 Mar 2023 02:32 AM IST
सार

जापानी लड़की ने कहा कि उसने नौ मार्च को उस घटना का वीडियो ट्वीट किया था, लेकिन जब वीडियो वायरल होने लगा तो वह डर गई और उसे हटा लिया। एक ट्वीट में युवती ने लिखा है, हम ईमादारी से वीडियो से आहत लोगों से माफी मांगते हैं।

विज्ञापन
Japanese woman Molested on Holi says i loves India original Holi is a fun festival
जापानी लड़की से बदसलूकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली के दिन दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में उत्पीड़न का शिकार हुई जापानी युवती ने होली को शानदार त्योहार बताया है। बांग्लादेश पहुंची युवती ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा है कि वह अपने 35 दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए होटल से निकली थी, लेकिन उसके साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।

विज्ञापन


जापानी लड़की ने कहा कि उसने नौ मार्च को उस घटना का वीडियो ट्वीट किया था, लेकिन जब वीडियो वायरल होने लगा तो वह डर गई और उसे हटा लिया। एक ट्वीट में युवती ने लिखा है, हम ईमादारी से वीडियो से आहत लोगों से माफी मांगते हैं। उसने अपने पोस्ट में लिखा कि उसने सुना था कि होली पर दिन के समय महिलाओं के लिए अकेले बाहर जाना खतरनाक है। वीडियो में कुछ युवक जबरन युवती को रंग लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जापानी युवती ने कहा है कि उसका होली के बारे में कुछ भी नकारात्मक बताने का इरादा नहीं था। वह भारत से प्यार करती है और कई बार भारत आ चुकी है। वह मानती है कि होली एक अच्छा त्योहार है जिसमें लोग बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे पर रंग डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को बहुत अच्छा देश बताते हुए जापानी लड़की ने लिखा है कि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उसे उम्मीद है कि महिलाओं के उत्पीड़न में, खासकर होली के समय में, कमी आएगी। उसने कहा है कि भारत इतना शानदार देश है कि इस तरह की घटना के बाद भी आप उससे नफरत नहीं कर सकते। अंत में उसने कहा है कि भारत और जापान हमेशा दोस्त रहेंगे।

होली के दिन जापान की युवती से हुई बदसलूकी
बता दें, आठ मार्च को होली के दिन दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में जापान की युवती से छेड़खानी और बदसलूकी की घटना हुई थी। अगले दिन सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें देखा गया कि जापानी महिला पर्यटक के साथ कुछ लोग बदसलूकी कर रहे हैं। तीन-चार युवक उसको जबरदस्ती रंग लगा रहे हैं। यहां तक कि युवती के सिर पर अंडा भी फोड़ देते हैं। वीडियो में युवती ने अपने साथ हुई बदसलूकी का जिक्र भी किया था।


सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने इसकी सत्यता की जांच की और तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक नाबालिग है। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने इनके खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed