फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japan's new PM Fumio Kishida takes office, PM Modi sended warm wishes

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के नए पीएम किशिदा को भेजा बधाई संदेश, क्षेत्र में सबसे भरोसेमंद साथी बताया

Mon, 04 Oct 2021 06:12 PM IST
सुभाष कुमार नई दिल्ली
नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 04 Oct 2021 06:12 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत नए जापानी पीएम के साथ क्षेत्र में रणनीतिक- वैश्विक साझेदारी को और ज्यादा आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है। पीएम ने जापान को इस क्षेत्र में भारत का स्वभाविक और सबसे भरोसेमंद साथी बताया। 

विज्ञापन
Japan's new PM Fumio Kishida takes office, PM Modi sended warm wishes
पीएम ने जापान को क्षेत्र में अहम रणनीतिक साझेदार और सबसे भरोसेमंद साथी बताया और रिश्तों को मजबूत करने की बात कही। - फोटो : ANI

विस्तार

जापान के नए पीएम फुमियो किशिदा ने पीएम पद संभाल लिया है। जापानी संसद ने आज पीएम के लिए उनके नाम को अनुमति दे दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने जापान के पीएम किशिदा को अपना पद ग्रहण करने पर बधाई संदेश भेजा है। पीएम ने जापान को क्षेत्र में अहम रणनीतिक साझेदार और सबसे भरोसेमंद साथी बताया और रिश्तों को मजबूत करने की बात कही। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जापानी पीएम को बधाई देते हुए लिखा कि भारत नए जापानी पीएम के साथ क्षेत्र में रणनीतिक- वैश्विक साझेदारी को और ज्यादा आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि जापान इस क्षेत्र में भारत का स्वभाविक और सबसे भरोसेमंद साथी है। 
विज्ञापन


सितंबर में पूर्व पीएम योशिहिदे सुगा ने पद छोड़ने का किया था ऐलान
जापान की संसद ने आज फुमियो किशिदा को पीएम के रूप में चुना। इससे पहले सत्ताधारी दल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) ने 64 साल के किशिदा को पार्टी के नए नेता के रूप में स्वीकार किया था। बीते महीने सितंबर में जापान के तत्कालीन पीएम योशिहिदे सुगा ने अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था। सुगा को पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के इस्तीफे के बाद पीएम नियुक्त किया गया था। लेकिन, कोरोना महामारी के असर को देश में ठीक से न संभाल पाने के कारण देश में उनकी लोकप्रियता काफी कम हो गई थी। इसके बाद उन्होनें  एलडीपी प्रमुख के चुनाव में न उतरने का फैसला किया था। इसे एक तरीके से उनके इस्तीफे के रूप में ही माना गया क्योंकि एलडीपी प्रमुख को ही पार्टी की ओर से जापान का पीएम माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निचले सदन के लिए 31 अक्तूबर को होंगे चुनाव
जानकारी के अनुसार तोशिमित्सु मोतेगी जापान के विदेश मंत्री बने रहेंगे। इसके अलावा हिरोकाजू मात्सुनो भी मुख्य कैबिनेट सचिव के पद पर रहेंगे। माना जा रहा है कि फुमियो किशिदा हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव को 14 अक्तूबर को भंग कर देंगे। स्थानीय मीडिया के अनुसार जापान के निचले सदन के लिए वोटिंग 31 अक्तूबर को होगी। जापान की संसद डायट के दोनों सदनों में सत्ताधारी दल एलडीपी बहुमत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed