फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   janardhan reddy Says Present in front of police In the case of Ponzi scam

पोंजी घोटाले में पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश हुए रेड्डी, बोले- नहीं हुआ था गायब

Sat, 10 Nov 2018 05:48 PM IST
भाषा, बंगलूरू 
भाषा, बंगलूरू  Updated Sat, 10 Nov 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
janardhan reddy Says Present in front of police In the case of Ponzi scam
Janardhan Reddy
तीन दिन तक गायब रहने के बाद कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं खनन उद्योगपति जी. जर्नादन रेड्डी शनिवार को पोंजी घोटाले के सिलसिले में यहां पुलिस के सामने पेश हुए और उन्होंने आरोपों को ‘राजनीतिक साजिश’ करार देकर उनसे इनकार किया।
विज्ञापन


विज्ञापन



पुलिस के हिसाब से फरार चल रहे रेड्डी अपने वकीलों के साथ कार से केंद्रीय अपराध शाखा कार्यायल पहुंचे। इससे पहले उन्होंने किसी अज्ञात स्थान से वीडियो जारी कर कहा था कि वह केंद्रीय अपराध शाखा के सामने पेश होंगे। केंद्रीय अपराध शाखा कार्यालय पहुंचने के बाद रेड्डी ने दावा किया कि यह एक ‘‘राजनीतिक साजिश’’ है और उन्हें पुलिस पर विश्वास है। इससे पहले अपने वीडियो संदेश में रेड्डी ने कहा था कि वह भाग नहीं रहे हैं और शहर में ही हैं। उन्हें भागने की कोई जरूरत भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित संदेश में उन्होंने कहा था, ‘‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। पुलिस के पास यह साबित करने के लिए एक भी सबूत नहीं है कि मैं गलत हूं। वह मीडिया को गुमराह कर रही है।’’ कर्नाटक की पिछली भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री रहे रेड्डी ने कहा था कि उन्हें कभी घबराहट नहीं हुई क्योंकि उनका नाम न तो प्राथमिकी में है और न ही उन्हें कोई नोटिस भेजा गया है।

उन्होंने कहा था, ‘‘अब पुलिस द्वारा नोटिस जारी किया गया तो मैंने आज ही केंद्रीय अपराध शाखा के सामने पेश होने का फैसला किया लेकिन नोटिस में कहा गया है कि मैं रविवार को पेश होऊं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को सच्चाई से वाकिफ कराने के लिए मैंने यह वीडियो सार्वजनिक करने का फैसला किया। मुझे पुलिस पर विश्वास है और यकीन करता हूं कि वह किसी राजनीतिक दबाव में नहीं आएगी।’’ केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) पुलिस ने करोड़ों रुपये के लेन-देन के संबंध में बुधवार से उनके विरुद्ध तलाशी अभियान शुरू किया था। यह विनिमय कथित रूप से पोंजी घोटाले से जुड़ा है।


सीसीबी रेड्डी के करीबी सहयोगी अली खान को ढूंढने में जुटी है जिसने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की जांच से उबारने के लिए अंबीडैंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के सैयद अहमद फरीद के साथ कथित रूप से 20 करोड़ रुपये में सौदा किया था। अंबीडैंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड पोंजी घोटाले में आरोपी है। बंगलूरू के पुलिस आयुक्त टी सुनील कुमार ने बुधवार को कहा था कि रेड्डी फरार चल रहे हैं और पुलिस इस मामले में पूछताछ के लिए उन्हें ढूंढने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed