फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jan aashirwad yatra orders have been issued for narayan ranes arrest in nasik in maharashtra

बुरे फंसे नारायण राणे: केंद्रीय मंत्री पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, उद्धव ठाकरे के खिलाफ दिया था आपत्तिजनक बयान

Tue, 24 Aug 2021 08:56 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 24 Aug 2021 08:56 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के निशाने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हैं। नारायण राणे पर सीएम ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
jan aashirwad yatra orders have been issued for narayan ranes arrest in nasik in maharashtra
नारायण राणे, केंद्रीय मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने को लेकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं। नासिक पुलिस क्राइम ब्रांच ने यह आदेश जारी किया है। नारायण राणे पर आरोप है कि जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपशब्द कहे थे। जिसके बाद शिवसेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। नासिक क्राइम ब्रांच को चिपलून जाकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर  मुंबई में शिवसेना आक्रामक हो चुकी है।  नासिक पुलिस ने नारायण राणे के खिलाफ कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए क्राइम ब्रांच को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


राणे के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज
 दरअसल, सोमवार को जनआशीर्वाद यात्रा नासिक के कोकड़ के महाड़ इलाके में पहुंची। यहां नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा कि 'अगर होता तो कान के नीचे रख देता।' इसके बाद शिवसैनिक गुस्सा गए और राणे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। ये इलाका शिवसेना का गढ़ माना जाता है। नासिक, पुणे और महाड़ में नारयण राणे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।  
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है और नहीं किसी तरह का कोई नोटिस प्राप्त हुआ है। नारायण राणे ने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



40 मामले हो चुके हैं दर्ज
बता दें कि जब से नारायण राणे की जनआशीर्वाद यात्रा शुरू हुई है, तब से शिवसेना उनपर आक्रमण हैं। अभी तक जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान कोविड उल्लंघन के मामले में नारायण राणे और उनके कार्यकर्ताओं पर 40 मामले दर्ज हो चुके हैं। 


शिवसेना को नितेश राणे की खुली चेतावनी
केंद्रीय मंत्री राणे और शिवसैनिकों के बीच जारी टकराव को देखते हुए नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने शिवसैनिकों को खुली चुनौती दी है। नितेश राणे ने ट्वीट किया है, ''युवा सेना के सदस्यों को हमारे जुहू स्थित घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए कहा गया है, या तो मुंबई पुलिस उन्हें वहां आने से रोके, नहीं तो जो कुछ भी होगा, उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। उन्होंने ट्वीट में लिखा  "शेरों की मांद में जाने की हिम्मत मत करो! हम इंतजार कर रहे होंगे!’’
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed