फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu kashmir national panther party gives bandh call tomorrow anantnag

J&K: राज्य में हाई अलर्ट जारी, जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पेंथर पार्टी ने किया बंद का ऐलान

Tue, 11 Jul 2017 08:23 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Jul 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir national panther party gives bandh call tomorrow anantnag
jammu kashmir

अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले से पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं भी अनिश्चित काल के लिए पूरी तरह से बंद कर दी है। वहीं, एलओसी पर सुरक्षाबलों को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन



शहर में सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों को भी तैनाती की गई है। वहीं, इस आतंकी हमले को देखते हुए जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पेंथर पार्टी ने मंगलवार को शहर में बंद का ऐलान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अस्पताल में आतंकी हमले हुए घायलों से मिलने पहुंची हैं।   
विज्ञापन


बता दें कि, आतंकियों द्वारा श्रीनगर से जम्मू जा रही एक बस पर भी गोलीबारी की गई। इस कायराना हमले के दौरान 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत हुई है जबकि 18 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सीआरपीएफ, सेना और जेकेपी के जवानों का संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आतंकी हमले पर अपने बयान में कहा है कि कोई शब्द नहीं है जिससे उनके अंदर का दर्द बयां हो सकें।  


आतंकी हमले में घायल तीर्थयात्रियों को देखने पहुंची जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस हमले को राज्य के लिए शर्मनाक बताया।  


गुजरात से 6 लोगों के मारे जाने का गुजरात के सीएम विजय कुमार रुपाणी ने दुख प्रकट करते हुए कड़ी निंदा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed