फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jammu kashmir assembly election 2019 amit shah has started preparations for peace restoration

जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली की बड़ी तैयारी में जुट गई है केंद्र सरकार

Wed, 31 Jul 2019 08:02 PM IST
अमर शर्मा शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 31 Jul 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir assembly election 2019 amit shah has started preparations for peace restoration
अमित शाह और सत्यपाल मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जम्मू-कश्मीर से जुड़ा पूरा विंग सक्रिय है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर का प्रभारी पार्टी के उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को बनाया है। केंद्र सरकार ने भी राज्य में हालात को सामान्य करने के लिए कमर कस ली है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल महामहिम सत्यपाल मलिक से केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार संपर्क में है, वहीं पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, एनसी के उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार के रुख को देखते हुए प्रयास तेज कर दिया है। दरअसल साल के अंत तक जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव कराना केंद्र सरकार की मजबूरी बन रही है और केंद्र शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की हर तैयारी को मुकम्मल कर लेना चाहता है।

विज्ञापन

अराजक को माफ नहीं करेगी सरकार

केंद्र सरकार लगातार राज्य के अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इसी के पक्षधर हैं। सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने भी समन्वय बनाकर राज्य में सूचना के आदान-प्रदान को गति दे दी है। फिलहाल सुरक्षा बलों से केंद्रीय और राज्य एजेंसियों का मुख्य मकसद आतंकियों, अलगाववादी नेताओं तथा गुटों के वित्तीय स्रोत पर निगाह रखना और गलत तरीके से होने वाली फंडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। सुरक्षा संबंधी तमाम चुनौतियों को देखते हुए केंद्र ने राज्य में अर्ध सैनिक बलों की 100 कंपनियों की तैनाती को बढ़ाया है। सेना और सीमा सुरक्षा बल से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकवाद को रोकने के लिए लगातार सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बताते हैं इसके बाबत केंद्र गृहमंत्री लगातार राज्य के हालात का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय योजनाओं का सीधा लाभ

केंद्र जम्मू-कश्मीर में हालात को सामान्य करने के लिए दो नीतियों पर अमल कर रहा है। अलगाववादी नेताओं, अराजक तत्वों की निगरानी तथा उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने के साथ-साथ सरकार राज्य के लोगों का दिल जीतने पर काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ देश के अन्य भागों की तरह तेजी से उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन काफी मुस्तैदी दिखा रहा है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में भी आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के प्रावधानों को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार चाहती है कि राज्य में आखिरी व्यक्ति तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ पहुंचे। राज्य के लोगों को सब्सिडी समेत अन्य लाभ सीधे उनके पास जाए। केंद्र सरकार को उम्मीद है कि राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए पंचायत चुनाव के बाद वह अक्टूबर तक राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए भयरहित शांतिपूर्ण मतदान का वातावरण तैयार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed