फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu and Kashmir Police there has been a ban on Kashmiri youths going to Pakistan for terrorism training

Kashmir: पुलिस की सख्ती से रुका कश्मीरी युवाओं का पाक में प्रशिक्षण, घाटी में घुसपैठ कराने पर भी लगाई रोक

Mon, 13 Mar 2023 06:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 06:53 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा अतिरिक्त जांच-पड़ताल के साथ एक नई व्यवस्था लागू करने के बाद आतंकवादी प्रशिक्षण के लिए वैध यात्रा दस्तावेज पर किसी के पाकिस्तान जाने की कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Police there has been a ban on Kashmiri youths going to Pakistan for terrorism training
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की सख्ती से कश्मीरी युवाओं के पकिस्तान जाकर आतंकवाद के प्रशिक्षण पर रोक लग गई है। इन्हें पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी पासपोर्ट के जरिये आतंकवाद का प्रशिक्षण देकर भारत में घुसपैठ कराती थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बाद में भाड़े के सैनिकों के साथ घाटी में घुसपैठ कराने के तरीके पर भी रोक लगाई है। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ के बाद पकड़े गए कुछ युवकों से पूछताछ में यह पता चला कि पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई आतंकवादियों पर किसी भी तरह घाटी से युवकों को लाने का दबाव डाल रही है, फिर चाहे वह शैक्षणिक और धार्मिक उद्देश्य के लिए हो या फिर सामाजिक समारोहों के बहाने।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए कानूनी माध्यमों से पाकिस्तान जाने वाले कुछ कश्मीरी युवकों को भी लक्षित किया गया और यहां तक कि विस्फोटकों को संभालने और करीब से गोलीबारी करने का दो सप्ताह का प्रशिक्षण भी कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा अतिरिक्त जांच-पड़ताल के साथ एक नई व्यवस्था लागू करने के बाद आतंकवादी प्रशिक्षण के लिए वैध यात्रा दस्तावेज पर किसी के पाकिस्तान जाने की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत, पासपोर्ट के लिए जिन पुलिस अधिकारियों को पृष्ठभूमि सत्यापन की प्रक्रिया सौंपी गई है, उन्हें यह जांचने के लिए कहा गया है कि क्या कोई व्यक्ति पथराव जैसी किसी कानून व्यवस्था से जुड़ी घटना में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed