Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jamiat says supreme court verdict on instant talaq is anti sharia

तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मुस्लिम संगठन ने मानने से किया इनकार

Thu, 24 Aug 2017 09:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 24 Aug 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
jamiat says supreme court verdict on instant talaq is anti sharia

मुस्लिम संगठन जमात उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक को असंवैधानिक बताने वाले फैसले को मानने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि यह फैसला इस्लामी शरीयत के खिलाफ है। संगठन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट को हलाला और कई शादी जैसे मुद्दों पर अलग सुनावई करनी चाहिए। इस मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानने से इनकार नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन


जमात उलेमा-ए-हिंद ने कहा कि हम धार्मिक मुद्दों पर कोई भी समझौता नहीं कर सकते हैं। संविधान में धर्म को लेकर जो भी अधिकार दिए हैं, हम उनसे समझौता किसी भी हालत में नहीं करेंगे। जमात उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ यह बयान दिया है। लोग सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को मील का पत्थर मान रहे हैं, लेकिन कई मुस्लिम संगठन कोर्ट के इस फैसले को मानने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


पढ़ें; सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तत्काल बाद दिखा असर : तलाक का इरादा छोड़ एक हुए चार दंपति
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन तलाक की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया था। चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने फैसला पढ़ते हुए सरकार को कानून बनाने की सलाह दी, जबकि अन्य तीन जजों ने इसे असंवैधानिक बताते हुए 6 महीने के लिए रोक लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed