फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jamia university Protest: Congress leader Priyanka Gandhi hold dharna at India Gate

जामिया विवाद पर प्रियंका का धरना, कहा-सरकार ने देश की आत्मा पर हमला किया

Mon, 16 Dec 2019 06:59 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 16 Dec 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
jamia university Protest: Congress leader Priyanka Gandhi hold dharna at India Gate
सांकेतिक धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों और पुलिस के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को छात्रों से मारपीट के विरोध में इंडिया गेट के सामने सड़क पर सांकेतिक धरने पर बैठीं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

दो घंटे तक सांकेतिक धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'देश गुंडों की जागीर नहीं है। नौजवान देश की आत्मा है। देश में लोकतंत्र है तानाशाही नहीं है। हम लोकतंत्र के खिलाफ लड़ेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'केंद्र सरकार ने संविधान को नष्ट कर दिया है। यह देश की आत्मा पर हमला है, युवा देश की आत्मा है। विरोध उनका अधिकार है।' प्रियंका ने कहा, 'मैं भी मां हूं। आप लाइब्रेरी में घुसते हैं, उन्हें बाहर निकालकर पीटते हैं। यह अत्याचार है।'
 

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया। उन्होंने पूछा, 'महिलाओं पर हमले, अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और छात्रों के साथ की गई पिटाई जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं?'  उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के संविधान के खिलाफ है। यह हमारे संविधान को नष्ट कर देगा। 

प्रियंका के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल और अन्य नेता धरने पर बैठे।  इससे पहले प्रियंका गांधी ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा था कि सरकार ने संविधान और छात्रों पर हमला किया है। उन्होंने (पुलिस) ने विश्वविद्यालय में प्रवेश कर छात्रों पर हमला किया। हम संविधान के लिए लड़ेंगे, हम इस सरकार के खिलाफ लड़ेंगे।
 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'यह सरकार देश के युवाओं और छात्रों के अधिकारों पर हमला कर रही है। इस वजह से प्रियंका गांधी वाड्रा अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ इंडिया गेट पर शाम चार बजे से दो घंटे के लिए सांकेतिक धरने पर बैठेंगी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed