फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jalna municipal corporation two employees suspended irregularities negligence RTI file Congress leader

जालना नगर निगम में बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता की आरटीआई पर इंजीनियर समेत दो कर्मचारी सस्पेंड, क्या हैं आरोप?

Sun, 04 Oct 2026 07:11 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, जालना, महाराष्ट्र
पीटीआई, जालना, महाराष्ट्र Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 04 Oct 2026 07:11 PM IST
सार

जालना नगर निगम के इंजीनियर अशोक कटारे और सफाई निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सचिन धवले को सस्पेंड कर दिया गया है। कांग्रेस नेता की आरटीआई शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
jalna municipal corporation two employees suspended irregularities negligence RTI file Congress leader
निलंबन। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाल नेटवर्क

विस्तार

जालना नगर निगम के दो कर्मचारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। नगर निकाय के वाहन विभाग के कामकाज में कथित लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप में कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। इसमें  एक इंजीनियर भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि वाहन विभाग के प्रमुख और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अशोक कटारे के साथ-साथ सफाई निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सचिन धवले के सस्पेंशन के आदेश नगर आयुक्त अंजलि शर्मा ने जारी किया। सहायक आयुक्त विजय फुलंब्रीकर ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: निर्वाचन आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मार्च, एसआईआर के खिलाफ सड़क पर उतरे; कौन-कौन हुआ शामिल?
विज्ञापन


क्या है आरोप?
आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया बेकार हो चुकी गाड़ियों की नीलामी में देरी, कचरा उठाने वाली गाड़ियों की मरम्मत और रखरखाव और कचरा उठाने वाली छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद और टेंडरिंग में कई कमियां पाई गई। आदेश में आगे कहा गया है कि डीजल बिल, ईंधन की खपत के रिकॉर्ड और गाड़ियों की लॉगबुक में भी गड़बड़ियां पाई गईं, जबकि कई महत्वपूर्ण बिल, फाइलें और प्रस्ताव कथित तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों को आखिरी समय में या देरी से सौंपे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धारापुरम उपचुनाव: सीएम विजय ने प्रचार के दौरान चलाई बैलगाड़ी, पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट; किस पर बरसे?

अधिकारी ने क्या कहा?
खबरों के अनुसार, कटारे ने कुछ कामों में देरी के लिए राजनीतिक दबाव का हवाला दिया था। आदेश में कहा गया है कि विभागीय जांच के दौरान इस दावे की सच्चाई और पृष्ठभूमि, सहायक रिकॉर्ड और प्रशासनिक निर्णय लेने की प्रक्रिया पर इसके असर की जांच की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि इन कथित अनियमितताओं की जांच जालना शहर कांग्रेस के महासचिव वसीम खान पठान की शिकायत पर की गई, जिन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत विभाग के कामकाज के बारे में जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed