फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jallikattu manjuvirattu events leave seven dead scores injured in Tamil Nadu news in hindi

Tamil Nadu: रोमांच और जोखिम का खेल जल्लीकट्टू में सात लोगों ने गंवाई जान, 130 घायल, दो बैलों की भी मौत

Fri, 17 Jan 2025 12:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 17 Jan 2025 12:52 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि वाडीपट्टी के पास मेट्टुपट्टी गांव के 55 वर्षीय दर्शक पी पेरियासामी को मदुरै के अलंगनल्लूर में एक बैल ने गर्दन में सींग मार दी। उन्हें मदुरै के राजाजी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Jallikattu manjuvirattu events leave seven dead scores injured in Tamil Nadu news in hindi
जल्लीकट्टू - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु में कानुम पोंगल के दिन आयोजित रोमांच और जोखिम से भरा जल्लीकट्टू और मंजुविरट्टू कार्यक्रमों में सात लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग घटनाओं में दो बैलों की भी मौत हो गई। एक बैल की मौत पुदुक्कोट्टई में कार्यक्रम के दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि बैल और बैल के मालिक की मौत शिवगंगा में सिरावायल मंजुविरट्टू में हुई। इन कार्यक्रमों में कम से कम 130 लोग घायल हो गए 
विज्ञापन


बैल और उसके मालिक की मौत
शिवगंगा के सिरावायल में मंजुविरट्टू कार्यक्रम में नादुविकोट्टई कीला अवनधिपट्टी गांव के तनीश राजा अपने बैल को लेकर आए थे। अखाड़े से भागते समय कंबनूर में एक खेत के कुएं में गिरने के कारण बैल और तनीश राजा की मौत हो गई। अपने बैल को बचाने के लिए तनीश राजा कुएं में कूद गए, लेकिन पानी में डूबने के कारण दोनों की मौत हो गई। देवकोट्टई के एक दर्शक सुब्बैया को बैल ने सींग मार दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बैल के हमले में कई लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि वाडीपट्टी के पास मेट्टुपट्टी गांव के 55 वर्षीय दर्शक पी पेरियासामी को मदुरै के अलंगनल्लूर में एक बैल ने गर्दन में सींग मार दी। उन्हें मदुरै के राजाजी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैल ने कई लोगों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 70 लोग घायल हो गए। तिरुचिरापल्ली, करूर और पुदुकोट्टई जिलों में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के दौरान बैल ने दर्शकों पर हमला कर दिया। उसने दो दर्शकों को सींग मार दिया और बैल के मालिक समेत 148 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि पुदुकोट्टई में आयोजित जल्लीकट्टू में कीरनूर के पास ओडुगमपट्टी के सी. पेरुमल को बैल ने सींग मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस कार्यक्रम में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। एरुथु विदुम विझा कार्यक्रम में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह एक तरह की बैलों की दौड़ है। सलेम जिले में बैल के हमले में एक एक 45 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed