फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jallikattu celebrated Despite having ban, 149 detained

रोक के बावजूद मना जल्लीकट्टू, 149 हिरासत में

Sun, 15 Jan 2017 04:49 AM IST
एजेंसी/मदुरै
एजेंसी/मदुरै Updated Sun, 15 Jan 2017 04:49 AM IST
विज्ञापन
 Jallikattu celebrated Despite having ban, 149 detained

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद पोंगल के मौके पर शनिवार को तमिलनाडु के अवनियापुरम में जल्लीकट्टू का आयोजन किया गया। अगले दो दिनों में पलामेदु और अलंगनल्लूर में इसका आयोजन होने वाला है। जल्लीकट्टू के आयोजन को लेकर लोगों ने शनिवार को इस खेल पर प्रतिबंध के विरोध में आंदोलन की शुरुआत करते हुए केंद्र एवं तमिलनाडु सरकार पर दबाव बनाया। कुल 149 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


जल्लीकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद इस खेल के धुर समर्थक लोग इसके आयोजन का रास्ता साफ करने के लिए अध्यादेश लाने की मांग कर रहे हैं। इन समर्थकों के साथ प्रमुख राजनीतिक दल भी हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अलंगनल्लूर में रेल रोको प्रदर्शन में शामिल 68 ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया गया। अवनियापुरम बस स्टैंड के निकट फिल्म निर्देशक गौतमन की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे कई नौजवानों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री तृषा ने दी सफाई

 Jallikattu celebrated Despite having ban, 149 detained
jallika

मदुरै शहर के पुलिस आयुक्त शैलेश कुमार यादव ने बताया, ‘कानून-व्यवस्था बरकरार रखने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हमने गौतमन और 148 अन्य लोगों को हिरासत में लिया।’ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव आर. मुथरसन और पीएमके प्रमुख रामदास ने दावा किया कि अवनियापुरम में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया गया। दूसरी तरफ, पुलिस ने कहा कि सिर्फ लोगों को हिरासत में लिया गया। उधर, भाजपा की तमिलनाडु इकाई की अध्यक्ष टी. सौंदरराजन ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट जल्लीकट्टू के पक्ष में फैसला देगा।

फिल्म अभिनेत्री तृषा ने दी सफाई
पशु अधिकार संगठन पेटा से जुड़ने के लिए जल्लीकट्टू समर्थक समूहों द्वारा निशाना बनाए जाने पर अभिनेत्री तृषा ने कहा कि उन्होंने कभी भी जल्लीकट्टू के खिलाफ नहीं बोला। पेटा इस खेल का विरोध करती है। सोशल मीडिया पर पेटा का टी शर्ट पहने हुए तृषा के चित्र वाला निंदात्मक संदेश वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री ने शनिवार को पूछा कि क्या इस तरह का व्यवहार तमिल संस्कृति के मुताबिक है। जल्लीकट्टू के कुछ समर्थकों ने शुक्रवार को शिवगंगा जिले में तमिल फिल्म ‘गर्जनई’ के शूटिंग स्थल का घेराव किया था। इसमें अभिनेत्री तृषा भी काम कर रही हैं। तृषा पशु प्रेमी हैं और उन्होंने हाल ही में पेटा के लिए आवारा कुत्तों को अपनाने के समर्थन में विज्ञापन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed