अरुण जेटली फिर बने राज्यसभा सदस्य, वेंकैया नायडू के चैंबर में ली शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी का इलाज करा रहे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। यह शपथ राज्यसभा के सभापति और उप- राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के चैंबर में दिलाई गई। 65 वर्षीय जेटली 3 अप्रैल को उत्तर प्रदेश से उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे। जेटली की बीमारी को देखते हुए यह विशेष कार्यक्रम रखा गया था।
वित्त मंत्रालय ने ट्वीट में कहा था, ‘केंद्रीय वित्त व कंपनी मामलों के मंत्री अरुण जेटली 15 अप्रैल 2018 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू अपने चैंबर में जेटली को शपथ दिलाएंगे।’
बता दें कि वित्त मंत्री किडनी में संक्रमण की वजह से बीते शुक्रवार एम्स में भर्ती हुए थे। चूंकि उन्हें लंबे समय से मधुमेह है। इसलिए डॉक्टरों ने किडनी प्रत्यारोपण से पहले उनकी चिकित्सीय जांच शुरू की। लेकिन शारीरिक रुप से कमजोर होने की वजह से डॉक्टरों ने कुछ दिन इंतजार के बाद ही प्रत्यारोपण करने का फैसला लिया था। तब तक के लिए डॉक्टरों ने वित्त मंत्री को डायलिसिस देना शुरू किया।
अरुण जेटली गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में जीतने के बाद भी वह शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंच पाए थे। इसी वजह से अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रविवार को उनके लिए वेंकैया नायडू के चेंबर में विशेष आयोजन कर उप-राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई।
Delhi: Finance Minister Arun Jaitley, who was re-elected from Rajya Sabha, takes oath of office in Rajya Sabha Chairman Venkaiah Naidu's chamber in Parliament pic.twitter.com/NgWPSNpil2
— ANI (@ANI) April 15, 2018